बिसाऊ और इंद्रपुरा की गोशालाओं में आज मनाएंगे गोपाष्टमी पर्व
आपणी गोशाला में सुबह 9:15 बजे होगी सामूहिक गौ आरती, तुलादान और दान-पुण्य के होंगे कार्यक्रम
बिसाऊ : कस्बे की आपणी गोशाला में मंगलवार को गोपाष्टमी पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर गौ पूजन, तुलादान और दान-पुण्य सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
गोशाला कोषाध्यक्ष कमल मिश्रा ने बताया कि सुबह 9:15 बजे सामूहिक गौ आरती होगी। इसके बाद पूरे दिन तुलादान और दान-पुण्य के कार्यक्रम होंगे। उल्लेखनीय है कि आपणी गोशाला में बीमार, दिव्यांग, निराश्रित और दुर्घटनाओं में घायल गोवंश को आश्रय दिया जाता है। यहां बीमार और घायल गोवंश का उपचार भी किया जाता है।
इंद्रपुरा में भी होंगे धार्मिक आयोजन
इंद्रपुरा की बड़वाली ढाणी स्थित श्रीकृष्ण गोपाल गोशाला समिति में भी मंगलवार को गोपाष्टमी पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर गोशाला परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2543096

