शक्ति कलश यात्रा पहुंची सूरजगढ़, जगह-जगह हुआ स्वागत
शताब्दी समारोह के तहत निकाली जा रही यात्रा का श्रद्धालुओं ने किया अभिनंदन, रामजी लाल फोगाट के आवास पर हुआ दीप यज्ञ
सूरजगढ़ : अखिल भारतीय गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से शताब्दी समारोह के तहत निकाली जा रही शक्ति कलश यात्रा सोमवार को सूरजगढ़ पहुंची। कस्बे में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। शांतिकुंज हरिद्वार से आए संतोष पांडे, सागरमल वर्मा और रामसिंह सहित यात्रा में शामिल लोगों का श्रद्धालुओं ने अभिनंदन किया।
इस दौरान शांतिकुंज हरिद्वार से जुड़े रामजी लाल फोगाट के आवास पर दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। यहां शक्ति कलश का विधिवत पूजन भी किया गया। कस्बे में पूर्व उपसभापति संतोष खंडेलवाल, पार्षद संजय गोयल, राजेंद्र शर्मा, अशोक कुमार, रमाकांत मिश्रा, राहुल फोगाट, भरताराम सहित अन्य लोगों ने शक्ति कलश यात्रा का स्वागत किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2546217

