बाल अधिकार सप्ताह में बच्चों को किया जागरूक, बताया- बालश्रम और बाल विवाह कराना अपराध
चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की दी जानकारी, शोषण या परेशानी होने पर शिकायत करने की अपील
झुंझुनूं : बाल अधिकार सप्ताह के तहत जिले में बच्चों को उनके अधिकारों और संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। बाल अधिकारिता विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों और राजकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों में आयोजित कार्यक्रमों में बच्चों को बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह और बाल शोषण से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी गई।
चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के जिला परियोजना समन्वयक महेश कुमार ने बताया कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और किसी भी तरह के शोषण के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार है। बालश्रम और बाल विवाह बच्चों के भविष्य और सर्वांगीण विकास में बाधक हैं। कम उम्र में विवाह होने से उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य तथा मानसिक एवं शारीरिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
उन्होंने बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी देते हुए बताया कि यह जरूरतमंद और संकटग्रस्त बच्चों की सहायता का माध्यम है। किसी बच्चे के साथ दुर्व्यवहार, बालश्रम, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति या शोषण की जानकारी मिलने पर इस नंबर पर सूचना दी जा सकती है, ताकि समय पर बच्चे को सहायता और संरक्षण मिल सके।
जिले के गोसाइयों की ढाणी, राजीव नगर, दड़िया का बास, बादलवास, शेखावाटी ग्रामीण पब्लिक स्कूल और अंबेडकर नगर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और शोषण की स्थिति में चुप नहीं रहने की समझाइश दी गई।
कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन के परामर्शदाता अरविंद कुमार, केस वर्कर नरेंद्र सिंह भाटी एवं नवीन, शेखावाटी ग्रामीण पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेश चाहर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, विद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2546151


