[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गोपाष्टमी पर गौशालाओं में हुआ गौमाता का पूजन, कृष्ण मंदिरों में महिलाओं ने की पूजा-अर्चना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गोपाष्टमी पर गौशालाओं में हुआ गौमाता का पूजन, कृष्ण मंदिरों में महिलाओं ने की पूजा-अर्चना

गौसेवा और संरक्षण का लिया संकल्प, परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना के लिए मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : गोपाष्टमी का पर्व चूरू शहर और आसपास के ग्रामीण अंचलों में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गौशालाओं में विधि-विधान से गौमाता का पूजन किया गया, वहीं भगवान श्रीकृष्ण के मंदिरों में महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

सुबह से ही गौशालाओं में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई। लोगों ने गौमाता को तिलक लगाकर फूलमालाएं अर्पित कीं तथा गुड़ और हरा चारा खिलाकर पूजा की। महिलाओं और पुरुषों ने गौमाता की परिक्रमा कर परिवार में सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गौसेवा को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का अभिन्न अंग बताते हुए गौमाता के संरक्षण एवं सेवा का संकल्प लिया।

उधर, गांवों के कृष्ण मंदिरों में महिलाओं ने समूह के रूप में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। दीप प्रज्वलित कर भगवान के समक्ष शीश नवाया और परिवार व समाज के मंगल की कामना की। मंदिरों में दिनभर भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, गोपाष्टमी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण की गौसेवा और गोचारण लीला से जुड़ा है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार गायों को चराने का कार्य शुरू किया था। इसी कारण इस दिन गौमाता की पूजा और सेवा का विशेष महत्व माना जाता है।

चूरू के आसपास ग्रामीण अंचल के रामसरा गांव में भी गोपाष्टमी का पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। पर्व ने ग्रामीण संस्कृति, धार्मिक आस्था और सनातन परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet