यमुना जल समझौता लागू करवाने की मांग को लेकर 1051वें दिन भी जारी रहा धरना
यमुना जल समझौता लागू करवाने की मांग को लेकर 1051वें दिन भी जारी रहा धरना
चिड़ावा : खेतड़ी रोड स्थित लाल चौक पर यमुना जल समझौते को लागू करवाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले चल रहा अनिश्चितकालीन नहर सत्याग्रह आंदोलन मंगलवार को 1051वें दिन भी जारी रहा। धरने पर किसानों और आंदोलन से जुड़े पदाधिकारियों ने पहुंचकर मांगों के समर्थन में आवाज उठाई।
धरने पर नहर सत्याग्रह आंदोलन के संयोजक बजरंग लाल बराला, जिला अध्यक्ष रणधीर सिंह ओला, अलीपुर ग्राम कमेटी अध्यक्ष नाहर सिंह भाम्बू, संरक्षक रक्षपाल सिंह भाम्बू, रघुवीर सिंह भाम्बू, सतपाल चौधरी, सुनील मेघवाल, कपिल तेतरवाल, सूरत सिंह ढाढोत और हरी सिंह बसेरा किढवाना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इस दौरान अलीपुर ग्राम कमेटी ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद लाल चौक पर चल रहे आंदोलन को और मजबूती दी जाएगी। इसके लिए जिले की सभी तहसीलों के गांवों से क्रमवार 10 से 11 लोगों की टीमें धरना स्थल पर पहुंचेंगी। ये टीमें दो से तीन घंटे तक धरने में शामिल होकर आंदोलन को समर्थन देंगी।
कमेटी सदस्यों ने कहा कि दूरी के कारण जो लोग लाल चौक नहीं पहुंच सकते, वे अपने गांवों में ही धरना-प्रदर्शन कर यमुना जल समझौते को लागू करवाने की मांग उठाएं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2546158

