सुलताना में स्वामी समाज का दीपावली स्नेह मिलन, एकजुटता और संगठन विस्तार पर चर्चा
सुलताना को उपखंड बनाने की मांग उठाई, अधिक से अधिक लोगों को समाज से जोड़ने का लिया संकल्प
चिड़ावा : सुलताना में पुलिस थाने के पास स्थित बालाजी मंदिर परिसर में मंगलवार को स्वामी समाज की ओर से दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें समाज की एकजुटता, कार्यकारिणी विस्तार और सामाजिक विकास को लेकर चर्चा हुई। साथ ही सुलताना को उपखंड बनाने की मांग भी उठाई गई।
बैठक में सुलताना खंड अध्यक्ष सुनील स्वामी ने समाज को एकजुट करने और संगठन को मजबूत बनाने पर विचार रखे। मनोज स्वामी अडूका ने भी समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। गोपीराम स्वामी, उपाध्यक्ष नरेंद्र, दुर्गेश किशोरपुरा और सचिव संजय स्वामी ने समाज को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।
बैठक में कार्यकारिणी विस्तार, सामाजिक सहभागिता बढ़ाने और समाज के हितों से जुड़े मुद्दों पर मिलकर काम करने पर सहमति जताई गई।
इस दौरान धर्मपाल स्वामी, शिवप्रसाद स्वामी, बाबूलाल स्वामी, संजय स्वामी, कैलाश स्वामी, भगवती प्रसाद, कृष्ण स्वामी और धर्मपाल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में चनाना, महरमपुर, किशोरपुरा, अडूका और भुकाना सहित आसपास के गांवों से भी स्वामी समाज के लोग शामिल हुए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2546157

