[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बेसहारा गौवंश के लिए चारा-पानी जुटाने की पहल:गौभक्तों ने आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की, शहरवासियों और भामाशाहों से भी मदद की अपील


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

बेसहारा गौवंश के लिए चारा-पानी जुटाने की पहल:गौभक्तों ने आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की, शहरवासियों और भामाशाहों से भी मदद की अपील

बेसहारा गौवंश के लिए चारा-पानी जुटाने की पहल:गौभक्तों ने आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की, शहरवासियों और भामाशाहों से भी मदद की अपील

सरदारशहर : बाड़मेर जिले में अकाल और चारे-पानी की कमी से जूझ रहे बेसहारा गौवंश की मदद के लिए सरदारशहर में सर्वसमाज के लोग आगे आए। श्री अग्रसेन भवन में श्री गौशाला समिति के तत्वावधान में आयोजित बैठक में गायों के लिए चारा-पानी की व्यवस्था करने के उद्देश्य से शहरवासियों से आर्थिक सहयोग की अपील की गई। बैठक में मौजूद लोगों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार मदद देने की घोषणा की।

गौवत्स महाराज की अपील को जन-जन तक पहुंचाने की पहल

बैठक में बताया गया कि गौवत्स श्री राधाकृष्ण जी महाराज ने बाड़मेर में अकाल के कारण संकट झेल रही गायों की सहायता के लिए देशवासियों से मदद मांगी है। उनकी अपील को लोगों तक पहुंचाने और जरूरतमंद गौवंश के लिए चारा-पानी जुटाने के उद्देश्य से यह पहल की गई।

श्री गौशाला समिति के ट्रस्टी जगदीश प्रसाद जैसनसरिया, मंत्री सुरेंद्र जम्मड़, डॉ. बालकृष्ण कौशिक, शंकरलाल प्रेमाणी, बनवारी जांगिड़ और कन्हैयालाल धूत ने बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गौवंश की सेवा के लिए हर व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग करना चाहिए। वक्ताओं ने शहरवासियों और भामाशाहों से आर्थिक मदद की अपील की।

गौभक्तों ने सहयोग का भरोसा दिया

अपील के बाद बैठक में मौजूद गौभक्तों ने आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने गौसेवा के इस कार्य में आगे भी सहयोग जारी रखने की बात कही।

बैठक में बाबूलाल जांगिड़, प्रहलाद जैसनसरिया, सुशील जैसनसरिया, मुखराम नथोलिया, अशोक महर्षि, विकास लाखोटिया, सौरभ जैसनसरिया, शिवशंकर भिवानिया, भंवरलाल जैसनसरिया, रवि बायवाला, सूर्यप्रकाश जैसनसरिया, राजीव व्यास, मोहन मोदी, प्रसन्न धूत, पुरुषोत्तम जैसनसरिया, सुरेंद्र जैसनसरिया, हरि भिवानिया, अशोक जैसनसरिया, विनोद उड़सरिया, संजय कंदोई और अनिल गोयल सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन किशन मोयल ने किया, जबकि संयोजन देवकीनंदन अग्रवाल ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet