[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाबा श्याम के जन्मोत्सव से पहले रींगस जंक्शन का निरीक्षण, डीआरएम ने परखी तैयारियां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

बाबा श्याम के जन्मोत्सव से पहले रींगस जंक्शन का निरीक्षण, डीआरएम ने परखी तैयारियां

16 विशेष यात्री गाड़ियों का होगा संचालन, 50 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी; दो मेला आश्रय स्थलों में 2 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

रींगस : बाबा श्याम के 20 नवंबर को होने वाले जन्मोत्सव को लेकर रेलवे प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में उत्तर-पश्चिम रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) रवि जैन ने रींगस जंक्शन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को स्टेशन पर किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने महिलाओं और दिव्यांगजनों सहित सभी यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने जन्मोत्सव के दौरान यात्रियों की आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

16 विशेष गाड़ियों का होगा संचालन

जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से 16 विशेष यात्री गाड़ियों का संचालन किया जाएगा। स्टेशन परिसर और आसपास के प्रमुख स्थानों पर 50 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। सुरक्षा के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) का विशेष दल तैनात रहेगा, जो सुरक्षा के साथ भीड़ नियंत्रण की जिम्मेदारी संभालेगा।

दो आश्रय स्थलों में 2 हजार श्रद्धालुओं के रुकने की व्यवस्था

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्टेशन परिसर में बनाए गए दो मेला आश्रय स्थलों में करीब 2 हजार लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही, सुविधाओं और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के निर्देश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर देश के विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु खाटूश्यामजी पहुंचते हैं। ऐसे में रींगस जंक्शन श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख रेलवे स्टेशन होने के कारण यहां यात्री सुविधाओं और भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

इस दौरान स्टेशन अधीक्षक बाबूलाल बाजिया ने डीआरएम को रेलवे की ओर से की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव, मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. जगदीश कुमार, सीएमआई मोहन सिंह मीना सहित रेलवे के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet