मेघसर के पास मोड़ पर पलटी पिकअप, चालक घायल
राशन के कट्टे और अन्य सामान सड़क पर बिखरे, कुछ देर यातायात रहा प्रभावित; रतननगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ली जानकारी
चूरू : जिले के मेघसर गांव के पास सोमवार को एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में चालक के हाथ में चोट आई। दुर्घटना के बाद पिकअप में भरे राशन के कट्टे और अन्य सामान सड़क पर बिखर गए, जिससे कुछ देर तक आवागमन प्रभावित रहा।
जानकारी के अनुसार पिकअप चूरू की तरफ से आ रही थी। मेघसर गांव के पास एक मोड़ पर अचानक तकनीकी खराबी आने से वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल चालक को उपचार के लिए मेघसर गांव के अस्पताल पहुंचाया।
सूचना मिलने पर रतननगर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी ली। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर बिखरे राशन के कट्टों और अन्य सामान को हटाया गया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2540933


