[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू जिले में 85.54 प्रतिशत मतदान, छह पंचायत समितियों में मतदाताओं ने उत्साह से डाले वोट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू जिले में 85.54 प्रतिशत मतदान, छह पंचायत समितियों में मतदाताओं ने उत्साह से डाले वोट

विजयनगर में मतदान के दौरान सुजानगढ़ में 83.22 तो तारानगर पूर्व में सर्वाधिक 90.45 प्रतिशत मतदान, जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए जताया आभारमारपीट, पूर्व सरपंच की मौत:करणी सेना जिलाध्यक्ष भी घायल; तीन लोग हिरासत में

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत सोमवार को चूरू जिले में छह पंचायत समितियों में पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। मतदाताओं ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले की छह पंचायत समितियों में कुल 85.54 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान के दौरान निर्वाचन मशीनरी मुस्तैद रही और सभी स्थानों पर चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर अभिषेक सुराणा ने स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान संपन्न कराने में सहयोग देने के लिए जिलेवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मतदाताओं और निर्वाचन से जुड़े कार्मिकों के सहयोग से मतदान प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हुई।

तारानगर पूर्व में सबसे अधिक मतदान

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर अर्पिता सोनी ने बताया कि छह पंचायत समितियों में कुल 6 लाख 40 हजार 195 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से 5 लाख 47 हजार 646 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह जिले में औसत 85.54 प्रतिशत मतदान हुआ।

आंकड़ों के अनुसार पंचायत समिति सुजानगढ़ में 1 लाख 48 हजार 586 मतदाताओं में से 1 लाख 23 हजार 651 ने मतदान किया। यहां 83.22 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। तारानगर पूर्व में 82 हजार 833 मतदाताओं में से 74 हजार 924 ने वोट डाले। यहां सर्वाधिक 90.45 प्रतिशत मतदान हुआ।

तारानगर पश्चिम (भालेरी मुख्यालय) में 83 हजार 73 मतदाताओं में से 73 हजार 554 ने मतदान किया। यहां 88.54 प्रतिशत मतदान हुआ। रतनगढ़ में 1 लाख 65 हजार 297 मतदाताओं में से 1 लाख 39 हजार 276 ने वोट डाले। यहां मतदान प्रतिशत 84.26 रहा।

इसी तरह चूरू उत्तर (मुख्यालय चूरू) में 76 हजार 118 मतदाताओं में से 65 हजार 556 ने मतदान किया। यहां 86.12 प्रतिशत मतदान हुआ। पंचायत समिति चूरू में 84 हजार 288 मतदाताओं में से 70 हजार 685 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां 83.86 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet