[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अनकंट्रोल स्कॉर्पियो पलटकर बिजली के पोल से टकराई:कार सवार दो साडू घायल, गंभीर हालत में ​​​​​​​झुंझुनू रेफर; ससुराल जाते समय हुआ हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

अनकंट्रोल स्कॉर्पियो पलटकर बिजली के पोल से टकराई:कार सवार दो साडू घायल, गंभीर हालत में ​​​​​​​झुंझुनू रेफर; ससुराल जाते समय हुआ हादसा

अनकंट्रोल स्कॉर्पियो पलटकर बिजली के पोल से टकराई:कार सवार दो साडू घायल, गंभीर हालत में ​​​​​​​झुंझुनू रेफर; ससुराल जाते समय हुआ हादसा

सिंघाना : सिंघाना थाना क्षेत्र के भोदन पुलिया के पास बुधवार देर रात को एक स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान हुए हादसे में गाड़ी में सवार दो जने घायल हो गए, जिनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल झुंझुनूं के लिए रेफर किया गया है।

हादसे में घायल हरियाणा के गहली निवासी संदीप पुत्र बीरबल ने बताया कि उसका साडू उदावास निवासी मनोज पुत्र संत कुमार उसके गांव आया हुआ था। दोनों शाम को स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर अपने ससुराल बामनवास (चिड़ावा) जा रहे थे। इस दौरान जब वह सिंघाना के पास पहुंचे तो अचानक मोड में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।

बिजली के पोल से टकराकर रुकी कार

गाड़ी के पलट जाने से बाद वह बिजली के पोल से टकरा गई, जिससे उनकी गाड़ी काफी क्षतिग्रस्त हो गई और वह घायल हो गए। हादसे के दौरान तेज धमाका होने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा दोनों घायलों को पलटी हुई गाड़ी से काफी मशक्कत कर बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। इस दौरान सिंघाना से एम्बुलेंस मौके पर पहुंची तथा दोनों घायलों को सिंघाना के राजकीय अस्पताल लाया गया।

हादसे में दोनों घायल मनोज व संदीप की हालत गंभीर होने पर उन्हें झुंझुनूं रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर हादसे में घायल संदीप कुमार के परिजन मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी जुटाई।

घायल संदीप कुमार के बेटे रिंकू ने बताया कि उसका पिता भारतीय सेना से रिटायर्ड है तथा वह उसके मौसे के साथ बामनवास जाने के लिए घर से निकले थे। इस दौरान सिंघाना के पास भोदन पुलिया पर बने खतरनाक मोड़ में गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट कर खेत में जा गिरी, जिससे दोनों घायल हो गए।

हैड कांस्टेबल धर्मपाल ने बताया कि स्कार्पियो पलट जाने से दो जने गंभीर रूप से घायल हुए है, जिनको उपचार के लिए झुंझुनूं भिजवाया गया है। घटनास्थल पर स्कार्पियो गाड़ी पड़ी हुई है जो काफी क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसको थाने लाया जाएगा। परिजनों की ओर से दी जाने वाली रिपोर्ट पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet