[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अल-कुरैश वेलफेयर सोसायटी ने 200 प्रतिभाओं को किया सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अल-कुरैश वेलफेयर सोसायटी ने 200 प्रतिभाओं को किया सम्मानित

जिला स्तरीय समारोह में कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग बोले- सकारात्मक सोच और कठिन परिश्रम से तय करें सफलता का रास्ता, शिक्षा और मेहनत को बताया तरक्की की कुंजी

झुंझुनूं : अल-कुरैश वेलफेयर सोसायटी की ओर से सोमवार को सामुदायिक विकास भवन में जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा, चिकित्सा, राजकीय सेवा और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली 200 प्रतिभाओं को प्रमाण पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग थे, जबकि अध्यक्षता मोटिवेशनल स्पीकर प्रो. डॉ. जेबी खान ने की।

कार्यक्रम का आगाज हाजी फारुक खत्री ने तिलावत-ए-कुरआन से किया। इसके बाद सोसायटी पदाधिकारियों ने अतिथियों का साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच के साथ कठिन परिश्रम करते हुए जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से ही सफलता का रास्ता तय किया जा सकता है।

प्रो. डॉ. जेबी खान ने इस्लाम धर्म की व्याख्या करते हुए कहा कि सबसे पहले व्यक्ति को अपने आचरण, व्यवहार और मामलात को दुरुस्त करना चाहिए। वरिष्ठ आरएएस अधिकारी अजमेर सलीम खान ने युवाओं से रुचि और शौक के अनुसार विषय चुनने तथा लक्ष्य निर्धारित कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का आह्वान किया।

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मणगढ़ कमलेश कुमार तेतरवाल ने कहा कि सफलता का कोई छोटा रास्ता नहीं होता। वरिष्ठ आरएएस एवं राजस्थान रोडवेज जयपुर के कार्यकारी निदेशक विनोद कुमार पुरोहित ने कहा कि लगन और जुनून के साथ काम किया जाए तो दुनिया में कोई काम असंभव नहीं है।

सोसायटी सचिव बिलाल खोकर ने संस्था के उद्देश्यों, स्थापना और अब तक किए गए कार्यों की जानकारी दी। संरक्षक मोहम्मद इदरीस ने बताया कि समारोह में मंडावा, बिसाऊ, मुकुंदगढ़, नवलगढ़, डूंडलोद, चिड़ावा, खेतड़ी, सुल्ताना, बबाई, नंगली, केड, जाखल, मलसीसर, नुआं, झुंझुनूं और गुढ़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभावान विद्यार्थी और उनके अभिभावक शामिल हुए।

कुरआन हाफिज, चिकित्सक और विद्यार्थियों सहित 200 प्रतिभाओं का सम्मान

सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष मोहसिन कुरैशी ने बताया कि समारोह में एक कुरआन हाफिज, सात चिकित्सक, राजकीय सेवा में चयनित एक प्रतिभा, स्नातक, स्नातकोत्तर, शिक्षा स्नातक, पैरामेडिकल पाठ्यक्रम तथा दसवीं और बारहवीं कक्षा में उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कुरैशी समाज के नवनिर्वाचित पार्षदों, उपाध्यक्षों और अध्यक्षों का भी सम्मान किया गया। कुल 200 प्रतिभाओं को प्रमाण पत्र और प्रतीक चिह्न प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में जमात-ए-इस्लामी हिन्द एवं इदराक फाउंडेशन के शिक्षाविद आसिम वकार, प्रो. शाहिस्ता नाज कुरैशी, मुफ्ती मोहम्मद जहीर कुरैशी, सभापति अब्दुल्लाह अगवान, उमा पुरोहित, जमीयतुल कुरैश बिसाऊ अध्यक्ष एवं प्रवासी उद्योगपति मोहम्मद अली सय्यद, नगरपालिका बिसाऊ अध्यक्ष सलमा सय्यद, शहर काजी हाजी शफीउल्लाह सिद्दीकी, भामाशाह मोहम्मद जाकिर सय्यद, सोसायटी के इमरान बड़गुजर, जावेद हुसैन सय्यद, वसीम अकरम, मोहम्मद हारून, शेर मोहम्मद, पार्षद मुमताज कबाड़ी, हाजी आमीन शबाब, जुल्फिकार खोकर, पार्षद इरफान कबाड़ी, पार्षद महमूद सय्यद, शफी नागौरी, यूसुफ तंवर और मुबारिक पहाड़ियान सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे। संचालन संस्थापक संरक्षक अब्दुल मजीद कुरैशी ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet