[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में दुर्गा पूजा के दौरान मधुमक्खियों का हमला:15 से ज्यादा महिला और बच्चे घायल, एक गंभीर हालत में झुंझुनूं रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में दुर्गा पूजा के दौरान मधुमक्खियों का हमला:15 से ज्यादा महिला और बच्चे घायल, एक गंभीर हालत में झुंझुनूं रेफर

सिंघाना में दुर्गा पूजा के दौरान मधुमक्खियों का हमला:15 से ज्यादा महिला और बच्चे घायल, एक गंभीर हालत में झुंझुनूं रेफर

सिंघाना : सिंघाना थाना क्षेत्र के ढाणा गांव में शनिवार शाम को दुर्गा पूजा की कलश यात्रा के दौरान मधुमक्कियां ने हमला कर दिया। जिसमें 15 से अधिक महिलाएं और बच्चे घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए सिंघाना के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल विशाल कुमार ने बताया कि ढाणा पंचायत के बड़ा वाला कुआं के पास दुर्गा पूजा महोत्सव का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान महिलाओं की ओर से डीजे पर कलश यात्रा निकाली जा रही थी। डीजे के साथ चल रही कलश यात्रा जैसे ही ढाणा गांव में प्रवेश किया, तो नीम के पेड़ पर लगी मधुमक्खियां ने कलश यात्रा में शामिल महिलाओं व बच्चों पर हमला कर दिया।

इस दौरान मधुमक्खियों के हमले में सचिन, राहुल, शुभम, अजय, दिनेश, करण, हिमांशी, मनीषा, सरिता, सुनीता, मीनाक्षी, साक्षी, सुमन, उषा सहित अन्य महिलाएं और बच्चे घायल हो गए। मधुमक्खियां के काटने से घायल हुई महिलाओं और बच्चों को सिंघाना के राजकीय अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।

इस दौरान उषा कुमारी की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे झुंझुनू रेफर कर दिया गया। मधुमक्खियां के हमले से के दौरान महिलाओं ने शोर शराब किया तो आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली।

ग्रामीणों ने बताया कि महिलाओं की ओर से निकाली जा रही कलश यात्रा दुर्गा पूजा महोत्सव स्थल से शुरू होकर गांव में फेरी लगाने जा रही थी कि इस दौरान डीजे की आवाज से मधुमक्खियां ने उन पर हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान मधुमक्खियां के हमले में घायल होने से करीब 10 जनों का सिंघाना के राजकीय अस्पताल में उपचार भी चल रहा है, जिनकी हालत में अभी सुधार है। अस्पताल प्रभारी डॉ धर्मेंद्र सैनी ने बताया कि मधुमक्खियां के काटने से घायलों का उपचार किया गया है, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे झुंझुनू रेफर कर दिया गया।

Related Articles