प्रियंका गांधी 25 अक्टूबर को झुंझुनूं आएंगी:पद्मश्री शीशराम ओला की प्रतिमा का अनावरण करेंगी, जनसभा को संबोधित करेंगी
प्रियंका गांधी 25 अक्टूबर को झुंझुनूं आएंगी:पद्मश्री शीशराम ओला की प्रतिमा का अनावरण करेंगी, जनसभा को संबोधित करेंगी

झुंझुनूं : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 25 अक्टूबर झुंझुनूं जिले के दौरे पर रहेंगी। वे झुंझुनूं जिले के अरड़ावता गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पद्मश्री शीशराम ओला की प्रतिमा का अनावरण करेंगी। प्रतिमा अनावरण के बाद प्रियंका जनसभा को संबोधित करेंगी।
प्रियंका के दौरे की सूचना के बाद अरड़ावता में तैयारियां शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता तैयारी में जुट गए हैं। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। इससे पहले भी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी व सोनिया गांधी अरड़ावता आ चुके हैं। अरड़ावत कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे शीशराम ओला का पैतृक गांव है। परिहवन मंत्री बृजेन्द्र ओला उनके बेटे हैं।
1965 में आईं थीं इंदिरा गांधी
इंदिरा गांधी 1965 में पहली बार अरड़ावता आई थीं। उन्होंने अरड़ावता के बालिका निकेतन में जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा का अनावरण किया था। इसके बाद 1988-89 में राजीव गांधी और सोनिया गांधी भी अरड़ावता आए। उस समय शीशराम ओला प्रदेश में कैबिनेट मंत्री थे। मार्च 2003 में सोनिया गांधी दूसरी बार अरड़ावता पहुंची। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मूर्ति का अनावरण किया था। कांग्रेस नेता सरजीत ओला ने बताया कि दौरे को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।