74 हजार से अधिक युवा पहली बार डालेंगे वोट:49% मतदाताओं की उम्र 18-39 वर्ष, 80 साल से पार 66 हजार
74 हजार से अधिक युवा पहली बार डालेंगे वोट:49% मतदाताओं की उम्र 18-39 वर्ष, 80 साल से पार 66 हजार
झुंझुनूं : विधानसभा चुनाव 2023 के लिए झुंझुनूं जिले में 74060 युवा पहली बार वोट का डालेंगे। जिले की सातों सीटों पर हार-जीत में पहली बार वोट डालने वाले युवाओं की खासी भूमिका रहेगी। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में काफी उत्साह हैं। जिले की सातों विधानसभाओं में 17 लाख 93 हजार 01 मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं, जिसमें 18 से 19 साल के 74 हजार 60 मतदाता पहली बार वोट डालेंगे।
इसमें लड़कों की संख्या 44210 और गर्ल्स वोटर की संख्या 29850 है। झुंझुनूं जिले की सातों विधानसभा सीटों पर युवाओं की भूमिका रहेगी। जिले में 18 से 39 उम्र के 49 प्रतिशत मतदाता है। इस बार 80 वर्ष से ऊपर के मतदातों की संख्या 66 हजार 34 है। 80 साल से अधिक उम्र के वोटर वोट डालने के लिए मतदान केन्द्रों पर नहीं पहुंच पाते हैं, अब ऐसे मतदाताओं के लिए घर पर ही वोट डालने की व्यवस्था की गई है।
इसलिए बुजुर्गों का मतदान प्रतिशत भी बढ़ेगा। अधिक उम्र के कारण बुजुर्ग वोट डालने क लिए मतदान केन्द्रों पर नहीं पहुंच पाते थे, इसलिए मतदान प्रतिशत कम रहता था। जिले में 12 थर्ड जेंडर के मतदाता है।
युवाओं की रहेगी अहम भूमिका
वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में झुंझुनूं की सातों सीटों पर युवाओं की अहम भूमिका रहेगी। युवाओं का रुझान भी परिणामों को प्रभावित करेगा। जिले में 18 से लेकर 39 वर्ष उम्र के मतदाताओं की संख्या 8 लाख 75 हजार 615 है। जिले में 18 से 39 वर्ष के मतदाता 49 प्रतिशत के करीब है।
जिले में युवाओं की संख्या सबसे अधिक है। सबसे ज्यादा 20 से 29 साल के मतदाताओं की संख्या है। जिले की सातों सीटों पर 20 से 29 साल के मतदाताओं की संख्या चार लाख 33 हजार 428 है।
| आयु-वर्ग | पुरुष | महिला | कुल |
| 18 से 19 | 44210 | 29850 | 74060 |
| 20 से 29 | 241305 | 192119 | 433428 |
| 30 से 39 | 188799 | 179325 | 368127 |
| 40 से 49 | 142746 | 120860 | 263608 |
| 50 से 59 | 140334 | 121760 | 262095 |
| 60 से 69 | 103043 | 106990 | 210034 |
| 70 से 79 | 53626 | 61999 | 115625 |
| 80 से 89 | 19762 | 30723 | 50485 |
| 90 से 99 | 3929 | 10086 | 14015 |
| 100 से 109 | 229 | 1240 | 1470 |
| 110 से 119 | 07 | 46 |
53 |
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 1969606


