ग्राम सेवक के कपडे़ फाडे़:पत्थर उठाकर पीछे भागा, इंदिरा रसोई की महिला कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार किया
ग्राम सेवक के कपडे़ फाडे़:पत्थर उठाकर पीछे भागा, इंदिरा रसोई की महिला कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार किया

झुंझुनूं : एक शराबी ने इंदिरा रसोई में जमकर हंगामा मचाया। युवक ने निरीक्षण पर आए ग्राम सेवक के कपडे़ फाड़ दिए। पत्थर लेकर पीछे भागा। घटना झुंझुनूं के बिसाऊ थाना क्षेत्र के गांगियासर में स्थित इंदिरा रसोई की है। युवक ने ग्राम सेवक के साथ- साथ रसोई संचालिका व अन्य महिला कर्मियों के साथ भी अभद्र व्यवहार करते हुए गाली गलौज की। इंदिरा रसोई की संचालिका व अन्य महिला कर्मचारियों ने बताया कि युवक 8-10 दिन से उन्हें परेशान कर रहा है।
आए दिन गाली गलौज करता है। रसोई में आने वाले लाभार्थियों को परेशान करता है। दो दिन पहले पुलिस को फोन किया था, पुलिस भेजना की बात कही थी। अगले दिन फिर से युवक ने परेशान किया तो थाने में पहुंचकर शिकायत की थी। पुलिस आई तो युवक मौके से फरार हो गया। ग्राम सेवक जावेद खान ने बताया कि गांगियासर में इंदिरा रसोई का संचालन किया जा रहा है। जिसका वह निरीक्षण करने गए थे। वहा पर कन्हैयालाल मेघवाल ने मेरे साथ गाली गालौच करते हुए बदतमीजी करने लगा।
गांव के अन्य लोगों ने युवक को रसोई से बाहर निकाल दिया। बुधवार को दोबारा जब बीडीओ इंदिरा रसोई का निरीक्षण करने आए थे। युवक भी वहीं पर मौजूद था। VDO के जाने के बाद युवक ने फिर से गाली गलौज करते हुए बदतमीजी की। पत्थर उठाकर पीछे भागा, मेरे कपड़े फाड दिए। जिसकी रिपोर्ट बिसाऊ थाना में दर्ज करवाई गई है। ग्राम सेवक ने बताया कि युवक इंदिरा रसोई में काम करने वाली महिला कर्मिको काफी दिनों से परेशान कर रहा है। रसोई आने वाले लाभार्थियां के साथ बदतमीजी करता है। पुलिस को ऐसे असामाजिक तत्व के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।