रामलीला के दूसरे दिन राम का जन्म:श्रीराम-लक्ष्मण ने किया ताड़का वध, मंचन की दर्शकों ने की सराहना
रामलीला के दूसरे दिन राम का जन्म:श्रीराम-लक्ष्मण ने किया ताड़का वध, मंचन की दर्शकों ने की सराहना
चिड़ावा : चिड़ावा के पास मंड्रेला कस्बे के वार्ड 23 माधव कॉलोनी स्थित बाबा लच्छीराम बगीची में श्री बाल लच्छीराम श्रेणी की रामलीला के दूसरे दिन राम जन्म, सीता जन्म, मारीच-सुबाहु व ताड़का वध का मंचन किया गया। जिसकी दर्शकों ने खूब सराहना की। रामलीला में राजा दशरथ पुत्र प्राप्ति के लिए पुत्रेष्टि यज्ञ किया। अग्निदेव ने हवि दी जो राजा दशरथ ने रानियों में बांट दी। जिसके बाद दशरथ के यहां राम, भरत, लक्ष्मण एवं शत्रुघ्न का जन्म हुआ।
राम और लक्ष्मण को विश्वामित्र यज्ञ की रक्षा के लिए अपने साथ ले गए। इसके बाद राम ने ताड़का राक्षसी एवं सुबाहु का वध किया। विश्वामित्र फिर राम व लक्ष्मण को लेकर जनकपुरी पहुंचे।
रामलीला में राजा दशरथ का अभिनय पवन जांगिड़, राम का राहुल कड़वासरा,लक्ष्मण का अशोक ढेबानिया,भरत का अंकित रोलण, शत्रुघ्न का प्रवेश सिंघल,सीता का नरेंद्र सिंघल, मारीच का अभिषेक सिंघल, सुबाहु का विजय सिंघल, विश्वामित्र का राजेंद्र सिंघल, ताड़का का रघुवीर जोहिया और प्राइवेट का रोल अरविन्द बरवड़ ने निभाया।



देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040114


