[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डीएसटी व सूरजगढ़ पुलिस ने पकड़े चार जुआरी:आरोपियों से एक ब्रेजा कार बरामद, 56 हजार 460 रुपए जब्त किए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डीएसटी व सूरजगढ़ पुलिस ने पकड़े चार जुआरी:आरोपियों से एक ब्रेजा कार बरामद, 56 हजार 460 रुपए जब्त किए

डीएसटी व सूरजगढ़ पुलिस ने पकड़े चार जुआरी:आरोपियों से एक ब्रेजा कार बरामद, 56 हजार 460 रुपए जब्त किए

झुंझुनूं : झुंझुनूं की जिला स्पेशल टीम व सूरजगढ़ पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 54 हजार 460 रुपए जप्त किए हैं। साथ ही एक ब्रेजा कार भी बरामद की है।

सभी आरोपी सार्वजनिक स्थान पर ब्रेजा कार में जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने आकाश सैनी पुत्र संतोष कुमार माली निवासी वार्ड नंबर 21, गोगाजी की ढाणी, थाना चिडावा, करण सिंह पुत्र रामानन्द जाट निवासी ढढारिया थाना मण्ड्रेला, सुरेन्द्र उर्फ सीताराम पुत्र रामकिशन नाई निवासी पिचोपा खुर्द थाना बाढ़डा, हरियाणा तथा नरेन्द्र पुत्र बलबीर जाति जाट निवासी सुनपुरा थाना बहल हरियाणा को गिरफ्तार किया है।

सूरजगढ़ थानाधिकारी ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली थी कि कस्बे के सूरजगढ़ बाइपास रोड़ चिडावा पर शराब के ठेके सामने 3-4 लोग एक ब्रेजा कार में ताश पत्तों पर रुपए दांव पर लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

मौके पर पहुंचे तो एक ब्रेजा कार दिखाई दी। जिसे घेराबंदी कर चेक किया तो चार जने जुआ खेलते हुए पाए गए। मौके पर 56 हजार 460 रूपए तथा ताश के पत्ते मिले। जिन्हें जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22