200 से अधिक मतदान बूथों पर स्काउट-गाइड ने संभाली व्यवस्था, बुजुर्गों और दिव्यांगों की मदद को बढ़ाए हाथ
पंच-सरपंच चुनाव में सुबह 6 से शाम 7 बजे तक दी निःशुल्क सेवाएं, ट्राई साइकिल से मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाया
सीकर : पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत पंच और सरपंच पदों के निर्वाचन में राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के स्वयंसेवकों ने सेवा और सहयोग की मिसाल पेश की। जिला सीकर के 200 से अधिक मतदान बूथों पर स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर और अन्य सदस्यों ने निःशुल्क सेवाएं देकर मतदान व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
जिला संगठन के तत्वावधान में आयोजित सेवा शिविरों के दौरान स्वयंसेवकों ने वृद्धजनों और दिव्यांग मतदाताओं को ट्राई साइकिल से मतदान केंद्र तक पहुंचाया। मतदान के बाद उन्हें वापस भी पहुंचाने में मदद की। इसके अलावा मतदान केंद्रों पर पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में सहयोग किया तथा बीएलओ और पीठासीन अधिकारियों की ओर से सौंपे गए कार्यों का निर्वहन किया। स्वयंसेवकों ने सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक सेवाएं दीं।
सीओ स्काउट सीकर बसंत कुमार लाटा एवं आचू मीणा के मार्गदर्शन में स्थानीय संघों के सचिव, प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर, जिला कमिश्नर और स्काउट-गाइड प्रभारियों के निर्देशन में यह सेवा कार्य किया गया। इसमें विद्यालयों, महाविद्यालयों और ओपन ग्रुप के स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर, स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन ने भागीदारी निभाई।

सेवा कार्य में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुरा, बुर्जा की ढाणी, हरिदास का बास, थोई, घसीपुरा, हरिपुरा, गुगारा, गुमान सिंह की ढाणी खंडेला, राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय रामपुरा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाजोद, सरगोठ, न्योराना, रायपुर पाटन, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नारदा, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय दरीबा, जमुना देवी पांडे राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पाटन, प्रगति बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाटन, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टोकन, आशा एकेडमी पाटन, जगन्नाथ दीवान उच्च माध्यमिक विद्यालय पाटन, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोटूका एवं हरजनपुरा सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के सदस्यों ने सेवाएं दीं।
200 से अधिक मतदान बूथों पर दी गई इन निःशुल्क सेवाओं की ग्रामीणों और जिला प्रशासन ने सराहना की। संगठन की ओर से बताया गया कि आगामी तीन चरणों के मतदान में भी इसी प्रकार सेवा कार्य जारी रखे जाएंगे।
सेवा कार्य में योगदान देने वाले सभी सदस्यों को राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड की मुख्य जिला आयुक्त एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी किरण सैनी, जिला कमिश्नर स्काउट एवं जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा हरबंस लाल तथा जिला कोषाध्यक्ष मामराज शर्मा सहित जिला संगठन की कार्यकारिणी ने बधाई दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2492250

