सीकर जिले में पंच-सरपंच चुनाव के दूसरे चरण में 77.02 प्रतिशत मतदान
पिपराली पंचायत समिति में सबसे अधिक 80.57 प्रतिशत, श्रीमाधोपुर में सबसे कम 73.80 प्रतिशत मतदान
सीकर : पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत शुक्रवार को सीकर जिले की छह पंचायत समितियों में पंच और सरपंच पदों के लिए द्वितीय चरण का मतदान शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। जिले में कुल 77.02 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि द्वितीय चरण में जिले के कुल 7 लाख 99 हजार 569 मतदाताओं में से 6 लाख 15 हजार 801 मतदाताओं ने मतदान किया। इस तरह जिले में कुल 77.02 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि पंचायत समिति क्षेत्रवार मतदान प्रतिशत में पिपराली सबसे आगे रही। यहां 80.57 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, श्रीमाधोपुर में सबसे कम 73.80 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
पंचायत समिति के अनुसार अजीतगढ़ में 74.35 प्रतिशत, खंडेला में 77.28 प्रतिशत, नीमकाथाना में 77.63 प्रतिशत, पाटन में 78.94 प्रतिशत, पिपराली में 80.57 प्रतिशत और श्रीमाधोपुर में 73.80 प्रतिशत मतदान हुआ।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार ने निर्वाचन व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए मतदान प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए की गई व्यवस्थाओं की निगरानी की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2492250


