[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ में महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम पर बनेगा भव्य सर्किल! प्रतिमा स्थापना की मांग पर पालिका ने दिया आश्वासन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ में महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम पर बनेगा भव्य सर्किल! प्रतिमा स्थापना की मांग पर पालिका ने दिया आश्वासन

सैनी समाज सहित सर्वसमाज ने नगरपालिका प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखने की तैयारी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : कस्बे में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम पर निर्धारित मार्ग पर भव्य सर्किल बनवाने और उसके मध्य उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर सैनी समाज सहित सर्वसमाज ने आवाज उठाई है। इस संबंध में 30 अक्टूबर को समाजबंधुओं ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सीताराम कुमावत और अध्यक्ष प्रतिनिधि सलीम सैय्यद को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि नगरपालिका क्षेत्र में महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम से मार्ग पहले ही निर्धारित किया जा चुका है। समाज की ओर से लंबे समय से इस मार्ग पर सर्किल निर्माण और उसके मध्य महात्मा फुले की प्रतिमा स्थापित करवाने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

ज्ञापन में महात्मा ज्योतिबा फुले के सामाजिक योगदान का उल्लेख करते हुए कहा गया कि उन्होंने अपना जीवन शिक्षा के प्रसार, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समानता और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया। ऐसे महान समाज सुधारक के नाम से निर्धारित मार्ग पर उनकी प्रतिमा स्थापित होना बिसाऊ के लिए गौरव और सम्मान की बात होगी।

समाजबंधुओं ने मांग की कि निर्धारित मार्ग पर भव्य सर्किल का निर्माण करवाया जाए और उसके मध्य महात्मा ज्योतिबा फुले की आकर्षक आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाए। साथ ही सर्किल का सौंदर्यीकरण करवाने, आकर्षक विद्युत रोशनी की व्यवस्था करने और महात्मा फुले के नाम की पट्टिका लगाने की मांग भी रखी गई।

बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखने का आश्वासन

ज्ञापन पर नगरपालिका अधिशासी अधिकारी सीताराम कुमावत और अध्यक्ष प्रतिनिधि सलीम सैय्यद ने आश्वासन दिया कि आगामी बोर्ड बैठक में सर्किल निर्माण का प्रस्ताव रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्षदों के सहयोग से प्रस्ताव स्वीकृत करवाने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।

ज्ञापनकर्ताओं ने नगरपालिका प्रशासन से जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए मांग को प्राथमिकता देने और निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करवाने का आग्रह किया। समाजबंधुओं का कहना है कि महात्मा फुले की प्रतिमा केवल एक स्मारक नहीं होगी, बल्कि उनकी शिक्षा, समानता और सामाजिक सुधार की विचारधारा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का प्रेरणास्रोत बनेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22