दीपावली पर रोशनी से जगमगाने की मांग, बिसाऊ के बाजारों और चौराहों पर हो आकर्षक सजावट
वार्ड 17 के विजय राव ने नगरपालिका अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, शीतला चौक सहित प्रमुख स्थानों पर विशेष विद्युत सजावट की मांग
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : दीपावली के त्योहार पर बिसाऊ कस्बे के बाजारों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों को रोशनी से जगमगाने की मांग उठी है। वार्ड नंबर 17 निवासी विजय राव ने नगरपालिका अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कस्बे में विशेष रोशनी और आकर्षक सजावट करवाने का आग्रह किया है।
ज्ञापन में बताया गया कि दीपावली रोशनी और खुशियों का पर्व है। ऐसे में कस्बे के संपूर्ण बाजार, शीतला चौक, सरकारी भवनों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर विशेष विद्युत सजावट करवाई जानी चाहिए, ताकि त्योहार के दौरान पूरे कस्बे में उत्सव जैसा माहौल नजर आए।
बाजारों की बढ़ेगी रौनक, सुंदरता को मिलेगी नई पहचान
विजय राव ने मांग की कि दीपावली से पहले बाजारों और प्रमुख चौराहों पर आकर्षक रोशनी की व्यवस्था की जाए। इससे व्यापारियों और आमजन में त्योहार का उत्साह बढ़ेगा तथा बाजारों की रौनक के साथ कस्बे की सुंदरता भी निखरेगी।
अब नगरपालिका प्रशासन की ओर से इस मांग पर लिए जाने वाले निर्णय पर नजर रहेगी। कस्बेवासियों को उम्मीद है कि दीपावली से पहले बाजारों और प्रमुख स्थानों को सजाने के लिए आवश्यक व्यवस्था की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2492250

