[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुलिस ने पकड़ा 1.20 करोड़ का ऑनलाइन सट्टा:7 आरोपियों को किया गिरफ्तार; 16 मोबाइल, दो लैपटॉप किए जब्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पुलिस ने पकड़ा 1.20 करोड़ का ऑनलाइन सट्टा:7 आरोपियों को किया गिरफ्तार; 16 मोबाइल, दो लैपटॉप किए जब्त

पुलिस ने पकड़ा 1.20 करोड़ का ऑनलाइन सट्टा:7 आरोपियों को किया गिरफ्तार; 16 मोबाइल, दो लैपटॉप किए जब्त

नवलगढ़ : झुंझुनूं की नवलगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ 20 लाख का सट्टा पकड़ा है। पुलिस ने मंगलवार को 7 सटोरियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और 1 करोड़ 20 लाख रुपए की ऑनलाइन सट्टे के हिसाब के रजिस्टर जब्त किए।

आरपीएस कृष्ण राज जांगिड़ ने बताया कि नवलगढ़ के वार्ड 14 में मनिन्द्र चौबदार के मकान में गजेंद्र उर्फ बंटी निवासी नवलगढ़ ऑनलाइन जुए का संचालन कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गजेंद्र उर्फ बंटी तथा 6 अन्य आरोपियों को सट्टा चलाते हुए गिरफ्तार किया जाकर उनके कब्जे से सामग्री जब्त की है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गजेंद्र उर्फ बंटी निवासी नवलगढ़, शांतनु निवासी नवलगढ़, अनिल निवासी जिला सीकर, धनराज टंडन निवासी छत्तीसगढ़, शिवम साहू निवासी छत्तीसगढ़, आकाश राठौड़ निवासी छत्तीसगढ़, रूपेश चौहान निवासी छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार किए गए सटोरियों से ऑनलाइन सट्टे के अवैध कार्य में अन्य व्यक्तियों की भूमिका के संबंध में भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22