[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर थाने में मारपीट का आरोप:पीड़ित ने एएसपी से लगाई गुहार, एएसपी बोलीं-मामले की जांच करवा रहे है


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

श्रीमाधोपुर थाने में मारपीट का आरोप:पीड़ित ने एएसपी से लगाई गुहार, एएसपी बोलीं-मामले की जांच करवा रहे है

श्रीमाधोपुर थाने में मारपीट का आरोप:पीड़ित ने एएसपी से लगाई गुहार, एएसपी बोलीं-मामले की जांच करवा रहे है

नीमकाथाना : नीमकाथाना में एक व्यक्ति ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि बेटे पर लड़की भगाने के आरोप में पुलिस उसे घर से उठाकर थाने ले गई। जहां उसके साथ बेहरमी से मारपीट की गई। मामला 22 सितंबर का है। जिसको लेकर पीड़ित ने एएसपी से आरोपियों पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

पीड़ित पिता फूलचंद (55) ने आरोप लगाया कि पुलिस बिना नंबर की ब्लैक स्कॉर्पियो में उसे घर से उठाकर ले गई। अजीतगढ़ थाने में कार्यरत कॉन्स्टेबल मुकेश लांबा युवक के साथ गई लड़की के मामा है। मुकेश लांबा के साथ, उसकी पत्नी महिला कॉन्स्टेबल सरोज जाखड़ और हेड कॉन्स्टेबल सागर मल थे। थाने लाकर तीनों ने बेरहमी से मारपीट की।

फूलचंद का एसएमएस अस्पताल में उपचार किया गया।
फूलचंद का एसएमएस अस्पताल में उपचार किया गया।

आरोप लगाया कि पीड़ित की हालत खराब होने पर 22 सितंबर रात 9 बजे परिजनों को सूचना देकर बुलाया, जिस पर उसका भतीजा विकास श्रीमाधोपुर थाने पहुंचा। पुलिस ने पीड़ित से बिना मिलवाए ही खाली कागज पर लिखवाया गया कि मैं इनको सही सलामत लेकर जा रहा हूं और हस्ताक्षर करवा लिए। परिजनों का आरोप है कि उस समय फूलचंद की हालत खराब थी। कॉन्स्टेबल मुकेश लांबा ने पकड़ कर बाइक पर बिठाया था। घर पहुंचने पर पीड़ित की पत्नी ने बाइक से उतारा था।

रात करीब 1 बजे फूलचंद घर में बेहोश हो गया जिसके बाद उसे रींगस के जेडी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। दूसरे दिन 23 सितंबर को पीड़ित की पत्नी ने श्रीमाधोपुर पुलिस थाने में कॉन्स्टेबल मुकेश लांबा, उसकी पत्नी महिला कॉन्स्टेबल सरोज जाखड़ और हेड कॉन्स्टेबल सागर मल के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया। कार्रवाई के नाम पर पीड़ित का श्रीमाधोपुर सीएचसी में मेडिकल करवाया गया। जहां पर बोलने में दिक्कत होने पर हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। परिजन पीड़ित फूलचंद को लेकर जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचे। जहां पर उपचार करवाया गया।

मारपीट के बाद अपने पैर दिखाता पीड़ित फूलचंद
मारपीट के बाद अपने पैर दिखाता पीड़ित फूलचंद

सोमवार को पीड़ित फूलचंद अपने परिजनों के साथ नीमकाथाना पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाने पहुंचे। जहां पर पुलिस अधीक्षक की तबीयत खराब होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शालिनी राज से मिलकर न्याय की गुहार लगाई गई। एएसपी शालिनी राज ने पूरे मामले की जांच अजीतगढ़ सीओ से करवाने का आश्वासन दिया। नीमकाथाना एएसपी शालिनी राज ने बताया कि सोमवार रात को पीड़ित आए थे। उन्होंने थाने हुई मारपीट के बारे में बताया। उन्होंने रिपोर्ट दी हैं, मामले की जांच करवा रहे हैं। एएसपी ने बताया कि अगर थाने में मारपीट हुई हैं तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22