पलाना जोहड़ से केड़ तक सड़क बदहाल, 10 साल से मरम्मत का इंतजार
टीटनवाड़ बस स्टैंड से पलाना जोहड़ तक 3 किमी सीसी सड़क का निर्माण शुरू, जोहड़ से केड़ तक के शेष मार्ग पर नई सड़क बनाने की मांग
गुढ़ागौड़जी : टीटनवाड़ गांव के पलाना जोहड़ से केड़ गांव तक जाने वाला सड़क मार्ग लंबे समय से बदहाली का शिकार है। टीटनवाड़ बस स्टैंड से पलाना जोहड़ तक करीब 3 किलोमीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है, लेकिन जोहड़ से केड़ तक का शेष करीब 4 किलोमीटर मार्ग अब भी क्षतिग्रस्त है। सड़क की हालत खराब होने से ग्रामीणों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी प्रेम जाखड़ ने बताया कि पलाना जोहड़ से केड़ तक सड़क का निर्माण करीब 10 साल पहले हुआ था। इसके बाद से सड़क की सुध नहीं ली गई। रखरखाव के अभाव में मार्ग जगह-जगह से टूट चुका है और आवागमन मुश्किल हो रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दिनों बस स्टैंड से पलाना जोहड़ तक 3 किलोमीटर सीसी सड़क निर्माण के लिए बजट स्वीकृत हुआ था। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। अब ग्रामीणों ने मांग की है कि पलाना जोहड़ से केड़ तक के शेष 4 किलोमीटर मार्ग के लिए भी बजट स्वीकृत कर नई सड़क बनाई जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को आवागमन में राहत मिल सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2495483

