चूरू : विदाई समारोह : शिक्षक शमशेर भालू खान ने राजकीय सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृति ली
चूरू : 01 सितंबर 2023 को शिक्षक शमशेर भालू खान ने राजकीय सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृति ले ली। 48 वर्षीय खान ने 24 वर्ष 02 माह की अध्यापक पद की सेवा पूर्ण करने पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सहजूसर में आयोजित विदाई समारोह में भाव भीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर चूरू विधानसभा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, युवा और राजकीय कार्मिक उपस्थित थे।
इस विदाई समारोह में प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद प्रजापत ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
शमशेर गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा मुख्य ध्येय आम जन की सेवा के साथ – साथ गौ सेवा करना ही है।
सरपंच ग्राम पंचायत सहजूसर शिवराम सिंह गोदारा, पूर्व सरपंच शीशपाल सिंह गोदारा, चूरू जिला बीस सूत्री कार्यक्रम समिति के सदस्य शेर खान मलकान, नागरिक परिषद चूरू के राम प्रसाद प्रजापत चलकोई सहित बड़ी संख्या में युवा वर्ग शामिल हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2121967


