झुंझुनूं-सिंघाना(भैसावता खुर्द) : भैसावता खुर्द में सड़क पार करते समय वाहन की टक्कर से महिला की मौत
भैसावता खुर्द में सड़क पार करते समय वाहन की टक्कर से महिला की मौत
झुंझुनूं-सिंघाना(भैसावता खुर्द) : भैसावता खुर्द में सोमवार देर रात सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से महिला की मौत हो गई। थानाधिकारी विक्रमसिंह ने बताया कि भैसावता खुर्द बस स्टैंड से कुछ ही दूरी पर सड़क किनारे एक महिला के घायल पड़े होने की सूचना मिली थी।
मौके पर पहुंचकर घायल महिला को सिंघाना के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को खेतड़ीनगर मोर्चरी में रखवाया गया। महिला की पहचान भैसावता कलां निवासी अंजू पत्नी सुरेश कुमार सैन के रूप में हुई।
इस संबंध में भैसावता कलां निवासी बलवीर सैन ने रिपोर्ट दी कि सोमवार रात दस बजे उसके छोटे भाई की पुत्रवधु अंजु पत्नी सुरेश कुमार पड़ोस में नत्थूराम की पत्नी के पास घरेलू काम के लिए गई थी। वापस घर आते समय सड़क क्रोस करते समय किसी अज्ञात वाहन चालक ने तेजगति व लापरवाही से अंजू को टक्कर मार दी। जिससे अंजू की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2037568


