खेतड़ी में संविधान दिवस पर बाबा साहब को किया नमन, संविधान की प्रस्तावना का किया वाचन
मनोज घुमरिया के कार्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम, वक्ताओं ने संविधान के महत्व और डॉ. अंबेडकर के योगदान पर डाला प्रकाश
खेतड़ी : कस्बे स्थित मनोज घुमरिया के कार्यालय में गुरुवार को 77वां संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता रघुनाथ गौशाला के संरक्षक नागरमल सैनी ने की।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने भारतीय संविधान के निर्माण में बाबा साहब के योगदान को याद करते हुए संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों एवं नागरिक कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। इस दौरान उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद हरमेंद्र चनानिया, राकेश बजाड़, ओमीचंद बजाड़, ओमप्रकाश सैनी, जगमोहन गोठवाल, विनोद स्वामी, केदारमल शर्मा एवं शिवकुमार सैनी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2575254


