फूलों से सजा बाबा श्याम का दरबार, आज रात बहेगी भजनों की रसगंगा
19वें वार्षिकोत्सव पर देश के प्रसिद्ध भजन गायक देंगे प्रस्तुतियां, 28 नवंबर को निकलेगी विशाल शोभायात्रा; भंडारे का भी होगा आयोजन
उदयपुरवाटी : कस्बे के वार्ड संख्या 27 स्थित श्री नीलकंठ महादेव, श्री हनुमान महाराज एवं श्री श्याम बाबा मंदिर के 19वें वार्षिकोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बाबा श्याम का दरबार आकर्षक फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल भजन संध्या, शोभायात्रा एवं भंडारे का आयोजन होगा।
आयोजक स्वर्गीय बैजनाथ शाह परिवार के संतोष शाह, अशोक शाह, मनोज शाह एवं सुशीला शाह ने बताया कि मंदिर परिसर में रात 9 बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। इसमें दिल्ली की रेनू चौधरी, आगरा के रितिक जैन, कोलकाता की पुष्पलता एवं मंटू सोनी भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।
बंगाली फूलों से महका मंदिर परिसर, सजेंगी मनमोहक झांकियां
वार्षिकोत्सव को लेकर बंगाल से आए कारीगरों ने मंदिर परिसर को विशेष फूलों और आकर्षक विद्युत सजावट से सजाया है। भजन संध्या के दौरान प्रतीक तिलकधारी समूह की ओर से मनमोहक झांकियां एवं सुंदर नृत्य प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।
28 नवंबर को निकलेगी शोभायात्रा, लगेगा विशाल भंडारा
अशोक शाह एवं मनोज शाह ने बताया कि 28 नवंबर को सुबह 10 बजे मंदिर परिसर से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंचेगी। इस दौरान आकर्षक धार्मिक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसी दिन विशाल भंडारे का भी आयोजन होगा, जिसमें दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2574097


