[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में धर्म स्तूप के पास रजाई-गद्दों की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान राख


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में धर्म स्तूप के पास रजाई-गद्दों की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान राख

आग की लपटों और धुएं के गुबार से बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू; जनहानि नहीं

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : शहर के हृदय स्थल लाल घंटाघर (धर्म स्तूप) के पास गुरुवार को एक रजाई-गद्दों की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। दुकान में बड़ी मात्रा में रुई, फोम और तैयार रजाई-गद्दे रखे होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। दुकान से उठती आग की लपटों और काले धुएं के गुबार को देखकर आसपास के बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय व्यापारी और राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर नगर परिषद की दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण होने से आसपास की अन्य दुकानों तक आग फैलने से बच गई।

लाखों का नुकसान, आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं

गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि दुकान में रखी रुई, फोम और तैयार रजाई-गद्दों सहित लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77