[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गैस हादसे में जान गंवाने वाली महिला के परिवार को 4 लाख का आर्थिक संबल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गैस हादसे में जान गंवाने वाली महिला के परिवार को 4 लाख का आर्थिक संबल

एसबीआई की रावतसर शाखा ने स्वीकृत किया बीमा दावा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा और जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मिलेगी दो-दो लाख रुपए की राशि

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : भारतीय स्टेट बैंक की रावतसर मुख्य शाखा ने प्रधानमंत्री जन सुरक्षा योजनाओं के तहत गैस हादसे में जान गंवाने वाली महिला के आश्रितों को चार लाख रुपए का बीमा दावा स्वीकृत कर आर्थिक संबल प्रदान किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चक 25 एनडीआर चोहिलांवाली के वार्ड संख्या 10 निवासी लिछमा पत्नी पृथ्वीराज तरड़ 21 जून 2026 को घरेलू गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उपचार के दौरान 10 जुलाई 2026 को उनका निधन हो गया था।

दो बीमा योजनाओं से मिला चार लाख का लाभ

स्वर्गीय लिछमा ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा करवा रखा था। परिजनों की ओर से बीमा दावे के लिए आवेदन करने पर बैंक की रावतसर मुख्य शाखा ने दोनों योजनाओं के तहत दो-दो लाख रुपए की राशि स्वीकृत की।

इस अवसर पर मुख्य शाखा प्रबंधक संदीप पूनिया, उप प्रबंधक विकास पारीक एवं लोकेश डारा, सहायक प्रबंधक पूनम तथा ग्राहक सेवा केंद्र संचालक भजन लाल पंचारिया उपस्थित रहे।

बैंक अधिकारियों ने आमजन से केंद्र सरकार की जन सुरक्षा बीमा योजनाओं से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि ये योजनाएं विपरीत परिस्थितियों में परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने में सहायक हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77