दलेलपुरा पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच ने पदभार संभाला:पूजा के बाद ग्राम विकास अधिकारी और कनिष्ठ सहायक ने स्वागत किया
दलेलपुरा पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच ने पदभार संभाला:पूजा के बाद ग्राम विकास अधिकारी और कनिष्ठ सहायक ने स्वागत किया
बबाई : बबाई पंचायत समिति के दलेलपुरा पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच वंदना चौधरी ने पदभार संभाला। सुबह 11:15 बजे पंचायत भवन में पूजा के बाद उन्हें सरपंच की कुर्सी पर बैठाया गया। सरपंच वंदना चौधरी ने बताया की दलेलपुरा पंचायत में विकास के कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी ।
पंडित विश्वनाथ शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा करवाई। पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी और कनिष्ठ सहायक ने वंदना चौधरी को माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद उन्हें विधिवत पदभार ग्रहण करवाया गया।
इस मौके पर मौजूद लोगों को मिठाई खिलाई गई। कार्यक्रम में सूरतसिंह जाखड़, महेंद्रसिंह जाखड़, महावीर ताखर, शंकर पटेल, दाताराम कृष्णियां, रामनिवास ताखर, धर्मपाल सेठ, मखन रोहिलाण और दरिया सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2574000


