बाइक के सामने अचानक आया कुत्ता, संतुलन बिगड़ने से सवार घायल
सिर में चोट और हाथ में फ्रैक्चर, प्राथमिक उपचार के बाद चूरू रेफर; समाजसेवी और पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि ने दिखाई तत्परता
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : कस्बे में बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से बाइक सवार आरिफ कुरैशी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। हादसे में उनके सिर में चोट आई और हाथ में फ्रैक्चर हो गया। समाजसेवी नरेश बंसल और नगरपालिका चेयरमैन प्रतिनिधि सलीम सैय्यद की तत्परता से घायल को 108 एम्बुलेंस की सहायता से रामगोपाल जटिया अस्पताल पहुंचाया गया।
प्रत्यक्षदर्शी नरेश बंसल ने बताया कि बाइक के सामने अचानक कुत्ता आने से आरिफ कुरैशी अपना संतुलन खो बैठे। हादसे की सूचना मिलते ही चेयरमैन प्रतिनिधि सलीम सैय्यद मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस चालक विक्रम मीणा को सूचना दी। करीब 10 मिनट में एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गई।
घायल को लेकर स्वयं चूरू पहुंचे सलीम सैय्यद
सलीम सैय्यद ने घायल को एम्बुलेंस में बैठाने में सहयोग किया। रामगोपाल जटिया अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने आरिफ की स्थिति को देखते हुए उन्हें राजकीय भरतिया अस्पताल, चूरू रेफर कर दिया। इसके बाद सलीम सैय्यद स्वयं घायल को लेकर चूरू अस्पताल पहुंचे।
नरेश बंसल और सलीम सैय्यद की तत्परता से घायल को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी। हादसे ने एक बार फिर सड़कों पर घूमने वाले कुत्तों के कारण वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2573986


