[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में यात्री वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 43 की जांच में 34 में मिली अनियमितताएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में यात्री वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 43 की जांच में 34 में मिली अनियमितताएं

तीन बाल वाहिनियों सहित चार वाहन जब्त, 30 वाहनों के चालान कर लगाया 1.89 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना; सांवली सर्किल पर चला संयुक्त अभियान

सीकर : यात्री वाहनों के नियम विरुद्ध संचालन और अनधिकृत संरचनात्मक बदलावों के खिलाफ सीकर में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। सांवली सर्किल पर संयुक्त निरीक्षण दल ने 43 वाहनों की जांच की, जिनमें से 34 में विभिन्न अनियमितताएं पाई गईं। कार्रवाई के दौरान 30 वाहनों के चालान बनाकर एक लाख 89 हजार 900 रुपए का जुर्माना लगाया गया, जबकि तीन बाल वाहिनियों और एक मिनी बस को मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश रूपा गुप्ता के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। संयुक्त निरीक्षण दल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शालिनी गोयल, यातायात पुलिस उपाधीक्षक पूनम भरगड़ एवं जिला परिवहन अधिकारी ताराचंद बंजारा सहित पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

दस्तावेजों से लेकर सुरक्षा उपकरणों तक की जांच

अभियान के दौरान बाल वाहिनियों, सिटी बसों, मिनी बसों, लग्जरी एवं स्लीपर बसों में मोटर वाहन अधिनियम, 1988 तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों की पालना की जांच की गई। निरीक्षण दल ने वाहनों के पंजीयन, परमिट, फिटनेस प्रमाण-पत्र, बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, अनधिकृत संरचनात्मक बदलाव, आपातकालीन निकास, अग्निशमन यंत्र और प्राथमिक उपचार पेटी सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की।

यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ रोकने के लिए जारी रहेगा अभियान

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शालिनी गोयल ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों एवं स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा यात्री वाहनों में किए जाने वाले अनधिकृत संरचनात्मक बदलावों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के संयुक्त निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान जारी रहेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77