[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजीविका कार्यालय में मनाया संविधान दिवस, कार्मिकों ने ली शपथ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

राजीविका कार्यालय में मनाया संविधान दिवस, कार्मिकों ने ली शपथ

राजीविका कार्यालय में मनाया संविधान दिवस, कार्मिकों ने ली शपथ

सीकर : राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) के जिला कार्यालय में गुरुवार को संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं संविधान निर्माताओं को नमन कर की गई।

इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक संदीप कुमार पूनिया सहित कार्यालय के समस्त कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। साथ ही संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व की भावना को बनाए रखने की शपथ ली।

कार्यक्रम के दौरान कार्मिकों ने संविधान के आदर्शों को आत्मसात करने, लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करने तथा संवैधानिक भावना के अनुरूप अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77