[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नगर परिषद में गूंजी संविधान की प्रस्तावना, कार्मिकों ने लिया जनसेवा का संकल्प


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

नगर परिषद में गूंजी संविधान की प्रस्तावना, कार्मिकों ने लिया जनसेवा का संकल्प

संविधान दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संवैधानिक मूल्यों के पालन की शपथ, देश की एकता और अखंडता बनाए रखने पर दिया जोर

सीकर : संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को नगर परिषद के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजस्थान युवा बोर्ड के निर्देशानुसार एवं जिला कलेक्टर आशीष मोदी के आदेशानुसार आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन से हुई। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान में निहित मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों के पालन की शपथ ली।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि संविधान देश की आत्मा है, जो प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और भाईचारे का संदेश देता है। संविधान निर्माण में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर जोर दिया गया।

संविधान की भावना के अनुरूप जनसेवा करने का आह्वान

कार्यक्रम के दौरान कार्मिकों को संविधान में वर्णित मूल कर्तव्यों की जानकारी दी गई। साथ ही मतदान में सक्रिय भागीदारी निभाने, स्वच्छता को बढ़ावा देने तथा देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने में योगदान देने का संकल्प लिया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए जनसेवा करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर नगर परिषद आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव, राजस्व अधिकारी महेश चंद्र, अधिशासी अभियंता सुनील कुमार यादव, सहायक नगर नियोजक नरेंद्र नट, सहायक अभियंता विकास मिश्रा, वाजिद एवं अमित शर्मा, जिला परियोजना अधिकारी जगदीश सिंह, कनिष्ठ अभियंता सुरेंद्र गोदारा, पिंक मीणा, दीपिका पारीक, नीतू कुमावत सहित नगर परिषद के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77