[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गांगियासर में सरोज कंवर ने संभाली पंचायत की कमान, निष्पक्ष विकास का संकल्प


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

गांगियासर में सरोज कंवर ने संभाली पंचायत की कमान, निष्पक्ष विकास का संकल्प

वार्ड पंचों को साथ लेकर होंगे पंचायत के कार्य, विकास में नहीं होगा भेदभाव; पिता को याद कर भावुक हुए सरपंच प्रतिनिधि सौरभ सिंह शेखावत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : ग्राम पंचायत गांगियासर की नवनिर्वाचित सरपंच सरोज कंवर पत्नी स्वर्गीय स्वरूप सिंह शेखावत ने गुरुवार को पंचायत भवन में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उपसरपंच, वार्ड पंचों, महिलाओं एवं ग्रामीणों ने सरपंच सरोज कंवर और उनके पुत्र एवं सरपंच प्रतिनिधि सौरभ सिंह शेखावत का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

जनता के विश्वास पर खरा उतरने का करेंगे प्रयास : सौरभ सिंह

पदभार ग्रहण समारोह के दौरान सरपंच प्रतिनिधि सौरभ सिंह शेखावत अपने पिता स्वर्गीय स्वरूप सिंह शेखावत को याद करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि पंचायत के सभी वैधानिक कार्य वार्ड पंचों को विश्वास में लेकर निष्पक्षता से किए जाएंगे। विकास कार्यों में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा। गांव के बुजुर्गों, युवाओं, माताओं और बहनों ने जिस विश्वास के साथ सहयोग दिया है, उस विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

विधायक-सांसद कोटे और भामाशाहों के सहयोग से विकास को देंगे गति

वक्फ बोर्ड जिलाध्यक्ष इकबाल खां ने नवनिर्वाचित सरपंच को बधाई देते हुए कहा कि गांगियासर पंचायत के शेष विकास कार्यों को गति देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। पंचायत के बजट के अलावा विधायक एवं सांसद कोटे से अतिरिक्त बजट उपलब्ध करवाने तथा भामाशाहों का सहयोग लेने का भी प्रयास किया जाएगा।

संविधान दिवस पर दिलाई शपथ, पंचों का किया सम्मान

समारोह के दौरान संविधान दिवस के अवसर पर इकबाल खां ने उपस्थित ग्रामीणों को संविधान की शपथ दिलवाई। वहीं, उपसरपंच एवं वार्ड पंचों का भी माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी जावेद खान, वक्फ बोर्ड जिलाध्यक्ष इकबाल खां, पूर्व सरपंच सलीम चेजारा, किशनपाल सिंह शेखावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं एवं युवा मौजूद रहे। ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में पंचायत के विकास को नई गति मिलेगी और आमजन की समस्याओं का निष्पक्षता से समाधान होगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77