[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुढ़ागौड़जी में नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य का स्वागत:वाहनों के काफिले के साथ निकली रैली, क्षेत्र के विकास को बताया प्राथमिकता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

गुढ़ागौड़जी में नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य का स्वागत:वाहनों के काफिले के साथ निकली रैली, क्षेत्र के विकास को बताया प्राथमिकता

गुढ़ागौड़जी में नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य का स्वागत:वाहनों के काफिले के साथ निकली रैली, क्षेत्र के विकास को बताया प्राथमिकता

नवलगढ़ : जिला परिषद वार्ड संख्या 19 से कांग्रेस के विजयी प्रत्याशी दिनेश औलखा के गुढ़ागौड़जी पहुंचने पर समर्थकों की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ रैली निकाली गई।

रैली झुंझुनूं टोल से शुरू होकर उदयपुरवाटी क्षेत्र के नांगल गांव तक पहुंची, उसके बाद समर्थक जिला परिषद सदस्य दिनेश औलखा के निवास पर पहुंचे। रैली में जिला परिषद सदस्य दिनेश औलखा के साथ कांग्रेस युवा नेता मंदीप बराला भी मौजूद रहे। दोनों युवा नेताओं का गुढ़ागौड़जी बाजार में जगह-जगह स्वागत किया गया।

समर्थकों ने उन्हें गाड़ियों में बैठाकर बाजार में जुलूस निकाला तथा फूलमालाओं से अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। गुढ़ागौड़जी स्थित गिल भवन में अनिल गिल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने आतिशबाजी कर दिनेश औलखा का स्वागत किया।

इस दौरान फूलमालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया और जीत की खुशी मनाई गई। कांग्रेस युवा नेता मंदीप बराला ने कहा कि जनता ने विकास के मुद्दे पर कांग्रेस पर विश्वास जताते हुए क्षेत्र में पार्टी को विजय दिलाई है। युवा वर्ग की भागीदारी और क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने झुंझुनूं जिला प्रमुख का पद भी गुढ़ागौड़जी क्षेत्र को दिया है।

उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरना और क्षेत्र का विकास करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। वहीं जिला परिषद सदस्य दिनेश औलखा ने कहा कि जनता के आशीर्वाद और विश्वास से उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। वे जनता के भरोसे को पूरी निष्ठा से निभाएंगे।

जिला परिषद कोटे से क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास कार्य करवाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाओं को किसानों, युवाओं और आमजन तक पहुंचाकर उन्हें धरातल पर लागू करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी, ताकि क्षेत्र में विकास के नए अवसर सृजित हो सकें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77