चूरू में 64वां गृह रक्षा स्थापना दिवस समारोह एक दिसंबर से, जन चेतना रैली से होगा आगाज
छह दिवसीय आयोजन में होंगी खेलकूद प्रतियोगिताएं, पौधरोपण और सांस्कृतिक कार्यक्रम; उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले स्वयंसेवकों का होगा सम्मान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र के तत्वावधान में 64वां गृह रक्षा स्थापना दिवस समारोह एक से छह दिसंबर तक उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। छह दिवसीय समारोह का आगाज शहर में मोटरसाइकिल जन चेतना रैली के साथ होगा। आयोजन को लेकर विभागीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
उप समादेष्टा डॉ. प्रियंका कड़वासरा ने बताया कि एक दिसंबर को आयोजित जन चेतना रैली के माध्यम से आमजन को सुरक्षा एवं सामाजिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया जाएगा। समारोह के दौरान गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र परिसर में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले स्वयंसेवकों का होगा सम्मान
समारोह का समापन छह दिसंबर को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा। इस अवसर पर वर्षभर उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले गृह रक्षा स्वयंसेवकों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवकों एवं जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल होंगे।
आयोजन की तैयारियों में उप समादेष्टा डॉ. प्रियंका कड़वासरा, प्लाटून कमांडर जेपी शर्मा एवं पप्पू सिंह, आरक्षी वाहन चालक नरेंद्र शर्मा, वरिष्ठ सहायक रूपसिंह, कनिष्ठ सहायक कृष्ण कुमार एवं सदस्य सद्दाम हुसैन जुटे हुए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2574021

