झुंझुनूं में कांग्रेस के आशुतोष मीणा बने उप जिला प्रमुख:28 वोट लेकर जीते, भाजपा के बल्लाराम को मिले 12 वोट, एक मत खारिज
झुंझुनूं में कांग्रेस के आशुतोष मीणा बने उप जिला प्रमुख:28 वोट लेकर जीते, भाजपा के बल्लाराम को मिले 12 वोट, एक मत खारिज
झुंझुनूं : झुंझुनूं जिला परिषद के उप जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस के आशुतोष मीणा 28 वोट लेकर उप जिला प्रमुख निर्वाचित हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी बल्लाराम को 12 वोट मिले, जबकि एक मत खारिज हो गया।
कांग्रेस को बहुमत के अनुरूप मिले वोट
जिला परिषद की कुल 41 सीटों में कांग्रेस ने 29 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा के खाते में 11 सीटें आई थीं। एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी। उप जिला प्रमुख चुनाव में आशुतोष मीणा को 28 वोट मिले। वहीं, भाजपा के बल्लाराम को 12 वोट मिले। इस तरह भाजपा को अपने 11 सदस्यों के अलावा एक अतिरिक्त वोट भी मिला।
जिला प्रमुख चुनाव में भी कांग्रेस को मिले थे 28 वोट
इससे पहले जिला प्रमुख चुनाव में भी कांग्रेस की कोमल भंवरिया 28 वोट लेकर जिला प्रमुख निर्वाचित हुई थीं। भाजपा की हर्षनी कुलहरी को 12 वोट मिले थे। दोनों चुनावों में कांग्रेस और भाजपा के वोटों का आंकड़ा समान रहा। जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख, दोनों पदों पर जीत दर्ज कर कांग्रेस ने जिला परिषद में अपना नेतृत्व कायम रखा।


देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2573620


