[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विदेश में नौकरी के लिए गए युवक रूसी-सेना में भर्ती:यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में भेजा; पत्नी बोली-दो महीने से लापता, पिता बोले-भारत वापस ला दो


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विदेश में नौकरी के लिए गए युवक रूसी-सेना में भर्ती:यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में भेजा; पत्नी बोली-दो महीने से लापता, पिता बोले-भारत वापस ला दो

विदेश में नौकरी के लिए गए युवक रूसी-सेना में भर्ती:यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में भेजा; पत्नी बोली-दो महीने से लापता, पिता बोले-भारत वापस ला दो

झुंझुनूं : विदेश में नौकरी के लिए गए युवकों को रूस भेजकर सेना में भर्ती करने का मामला सामने आया है। झुंझुनूं में एजेंट ने युवकों को अच्छी नौकरी और तनख्वाह की उम्मीद देकर रूस भेजा। वहां पहुंचने के बाद जबरन रूसी सेना में भर्ती कर युद्ध में भेज दिया गया। लापता युवकों का परिवार से संपर्क टूट गया है। परिजनों ने युवकों की तलाश और सुरक्षित वापस लाने के लिए प्रशासन को प्रार्थना पत्र दिया है।

मंडावा तहसील के चूड़ी अजीतगढ़ गांव के कमलेश सैनी (28) दो महीने से लापता हैं। पत्नी लक्ष्मी का आरोप है कि पति को कैटरिंग की नौकरी के नाम पर रूस भेजा गया, लेकिन वहां पहुंचने के बाद जबरन रूसी सेना में भर्ती कर युद्ध में भेज दिया गया। 18 सितंबर को पति से आखिरी बार बात हुई थी।

वहीं, बाबई क्षेत्र के डोयाबावड़ी निवासी संजय सैनी (22) के परिजनों का आरोप है कि एजेंट ने अच्छी कमाई का भरोसा देकर उसे रूस भेजा, लेकिन वहां 15 दिन की ट्रेनिंग के बाद युद्ध के मोर्चे पर लगा दिया गया। परिवार की संजय से आखिरी बार 10 नवंबर को फोन पर बात हुई थी।

पति को कैटरिंग की नौकरी के नाम पर रूस भेजा गया, लेकिन वहां पहुंचने के बाद जबरन रूसी सेना में भर्ती कर युद्ध में भेज दिया गया।
पति को कैटरिंग की नौकरी के नाम पर रूस भेजा गया, लेकिन वहां पहुंचने के बाद जबरन रूसी सेना में भर्ती कर युद्ध में भेज दिया गया।

1 लाख वेतन का भरोसा देकर विदेश भेजा

कमलेश सैनी करीब 4 महीने पहले 8 जुलाई 2026 को विदेश जाने के लिए घर से निकला था। परिवार के मुताबिक, उसे विदेश में कैटरिंग का काम दिलाने का भरोसा दिया गया था। 1 लाख रुपए मासिक वेतन बताया गया था। विदेश जाने के लिए परिवार ने एजेंट को करीब डेढ़ लाख रुपए भी दिए थे।

कमलेश ने पत्नी को सेना की ड्रेस में अपनी फोटो भी भेजी थी।
कमलेश ने पत्नी को सेना की ड्रेस में अपनी फोटो भी भेजी थी।

एजेंट से अब कोई संपर्क नहीं हो रहा

पत्नी लक्ष्मी के अनुसार, कमलेश ने फोन पर बताया था कि उसे वहां जबरदस्ती सेना में भर्ती कर लिया गया है। उसने सेना की ड्रेस में अपनी फोटो भी भेजी थी। परिवार का आरोप है कि कमलेश को वहां सेना में भर्ती कर लड़ाई में भेज दिया गया। 18 सितंबर के बाद से उससे संपर्क नहीं हो पाया है। जिस एजेंट के माध्यम से कमलेश विदेश गया था, उससे अब कोई संपर्क नहीं हो रहा। परिजनों के पास एजेंट के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं है।

18 सितंबर को कमलेश की पत्नी लक्ष्मी से आखिरी बार बात हुई थी।
18 सितंबर को कमलेश की पत्नी लक्ष्मी से आखिरी बार बात हुई थी।
पत्नी बोली- पति को जबरन सेना में भर्ती कर युद्ध में भेजा।
पत्नी बोली- पति को जबरन सेना में भर्ती कर युद्ध में भेजा।

पति को सुरक्षित भारत लाने की गुहार

लक्ष्मी सैनी ने 25 नवंबर को जिला कलेक्टर को दिए प्रार्थना पत्र में पति कमलेश सैनी का पता लगाने की गुहार लगाई है। उन्होंने प्रशासन से रूस स्थित भारतीय दूतावास के माध्यम से जानकारी जुटाने और पति को सुरक्षित भारत वापस लाने के लिए जरूरी कार्रवाई करने की मांग की है।

कमलेश और लक्ष्मी की शादी करीब 4 साल पहले हुई थी। उनकी 3 साल की बेटी है। कमलेश के लापता होने से परिवार की आर्थिक और सामाजिक जिम्मेदारी लक्ष्मी पर आ गई है। घर की आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी नहीं है। ससुर बीमार हैं और कमलेश का 17 वर्षीय छोटा भाई पढ़ाई कर रहा है।

टूरिस्ट वीजा पर भेजा, 15 दिन की ट्रेनिंग के बाद युद्ध के मोर्चे पर लगाया

बाबई क्षेत्र के डोयाबावड़ी निवासी संजय सैनी के परिजनों का आरोप है कि एजेंट ने अच्छी कमाई का भरोसा देकर उसे रूस भेजा, लेकिन वहां 15 दिन की ट्रेनिंग के बाद युद्ध के मोर्चे पर लगा दिया गया। परिवार का दावा है कि संजय घायल है और उसने वीडियो भेजकर भारत वापसी में मदद मांगी है।

कर्ज लेकर एजेंट को दिए 3 लाख रुपए

संजय के पिता रामलाल सैनी के मुताबिक, रूस भेजने के लिए एक युवक ने 3.5 लाख रुपए मांगे थे। परिवार ने कर्ज लेकर 3 लाख रुपए दिए। बाकी राशि संजय के वापस आने पर देने की बात हुई थी। संजय 8 जुलाई को घर से गया था। उसे टूरिस्ट वीजा पर रूस भेजा गया।

10 नवंबर के बाद नहीं हुआ संपर्क

रामलाल के अनुसार, 6 अगस्त 2026 को संजय का एक वीडियो मिला था। वीडियो में उसने बताया कि उसे पकड़कर सेना की ट्रेनिंग दी, इसके बाद युद्ध के मोर्चे पर लगाया गया। वह घायल है और उसे बंकर में रखा गया है। परिवार की संजय से 10 नवंबर को आखिरी बार फोन पर बात हुई थी।

संजय बाबई की एक वर्कशॉप में अपने मित्र के साथ काम करता था। परिवार बस स्टैंड पर फल का ठेला लगाकर गुजर-बसर करता है। संजय की शादी करीब 4 साल पहले हुई थी और उसकी 3 साल की बेटी है। पिता रामलाल और उनकी कैंसर पीड़ित पत्नी बेटे की वापसी के लिए मुख्यमंत्री समेत कई जगह गुहार लगा रहे हैं। परिवार ने सरकार से संजय को सुरक्षित भारत लाने में मदद की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77