[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर में बिजली निगम की लापरवाही का आरोप, लाइन पर काम करते कर्मचारी को लगा करंट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर में बिजली निगम की लापरवाही का आरोप, लाइन पर काम करते कर्मचारी को लगा करंट

गोड़िया बड़ा क्षेत्र में बिजली कनेक्शन का कार्य करते समय हुआ हादसा, अचानक बिजली आपूर्ति शुरू होने का आरोप; लोगों ने की जिम्मेदारी तय करने की मांग

फतेहपुर शेखावाटी : कस्बे के गोड़िया बड़ा क्षेत्र में बिजली कनेक्शन का कार्य करते समय हादसा हो गया। बिजली निगम की एफआरटी टीम में कार्यरत कर्मचारी राहुल अचानक करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से कर्मचारी नीचे गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसकी मदद की। हादसे के बाद बिजली निगम की कार्यप्रणाली और कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार राहुल बिजली लाइन पर काम कर रहा था। इसी दौरान कथित तौर पर बिना पूर्व सूचना के बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली निगम की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। लोगों का आरोप है कि बिजली लाइनों पर कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों और कर्मचारियों के बीच आपसी समन्वय की अनदेखी की जा रही है। यदि बिजली आपूर्ति बहाल करने से पहले संबंधित कर्मचारी को सूचना दी जाती और निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया जाता तो हादसे को टाला जा सकता था।

हादसे की जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग

स्थानीय लोगों ने बिजली निगम के उच्च अधिकारियों से घटना की जांच करवाकर जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। साथ ही बिजली लाइनों पर कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करवाने की मांग उठाई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77