[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धींधवा बिचला स्कूल में मनाया संविधान दिवस:छात्रों को बांटी ‘घर-घर संविधान’ पुस्तिका, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की दी जानकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

धींधवा बिचला स्कूल में मनाया संविधान दिवस:छात्रों को बांटी ‘घर-घर संविधान’ पुस्तिका, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की दी जानकारी

धींधवा बिचला स्कूल में मनाया संविधान दिवस:छात्रों को बांटी ‘घर-घर संविधान’ पुस्तिका, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की दी जानकारी

पिलानी : धींधवा बिचला के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में गुरुवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों को ‘घर-घर संविधान’ पुस्तिका वितरित की गई। अतिथियों ने छात्रों को भारतीय संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों और नागरिक कर्तव्यों की जानकारी दी।

संस्था की ओर से विद्यालय को ‘घर-घर संविधान’ पुस्तिका भेंट की गई। अतिथियों ने कहा कि भारतीय संविधान गरीब और वंचित वर्गों को समान अवसर, शिक्षा और न्याय का अधिकार देता है। उन्होंने छात्रों से संविधान के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने और जागरूक नागरिक बनने की अपील की।

कार्यक्रम में डॉ. भीमराव अंबेडकर समता संस्था, पिलानी के अध्यक्ष डॉ. हरि सिंह सांखला, संस्था के संरक्षक एवं सेवानिवृत्त ग्राम विकास अधिकारी विद्याधर नारनौलिया, मीडिया प्रभारी एवं वरिष्ठ पत्रकार ललित ढेंडवाल और महासचिव ओमप्रकाश सुनिया अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन हितेंद्र ओला ने किया। प्रधानाचार्य दीपचंद लाखवान सहित विद्यालय के सभी शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77