डाडा फतेहपुरा की नवनिर्वाचित सरपंच ने पदभार संभाला:कार्यालय का फीता काटा; उपसरपंच और वार्ड पंचों के साथ शपथ ली
डाडा फतेहपुरा की नवनिर्वाचित सरपंच ने पदभार संभाला:कार्यालय का फीता काटा; उपसरपंच और वार्ड पंचों के साथ शपथ ली
खेतड़ी : डाडा फतेहपुरा ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित सरपंच कविता नेहरा ने पंचायत भवन में कार्यभार संभाला। उन्होंने उपसरपंच और वार्ड पंचों के साथ पद और गोपनीयता की शपथ ली।
कार्यक्रम की शुरुआत पंचायत भवन के प्रवेश द्वार पर फीता काटकर हुई। ग्रामीणों ने कविता नेहरा, उपसरपंच और वार्ड पंचों को फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। शपथ के बाद जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। समारोह में मिठाई बांटी गई।

वार्ड पंच सूरजभान यादव ने कहा कि पिछली योजनाओं की गलतियों और कमियों से सीख लेकर अगले पांच साल में विकास कार्य बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने चाहिए। उन्होंने वार्ड पंचों से अपने-अपने वार्ड की जिम्मेदारी निभाने और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहने को कहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2573620


