बुचावास में सड़क किनारे सुगम रास्ता बनाने की मांग, हादसों से चिंतित ग्रामीण पहुंचे प्रशासन के पास
सात मील से गौशाला तक सड़क के दोनों ओर रास्ता बनाने की मांग, एसडीएम और तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन; प्रशासन ने दिया शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन
तारानगर : तहसील के ग्राम बुचावास में किसानों एवं पशुपालकों की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी एवं तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। पूर्व जिला परिषद सदस्य मदन सहारण के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सात मील से बुचावास गौशाला तक सार्वजनिक निर्माण विभाग की सड़क के दोनों ओर आवागमन के लिए सुगम रास्ता तैयार करवाने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के दोनों ओर कंटीली झाड़ियां और अन्य अवरोध होने के कारण किसानों एवं पशुपालकों को मुख्य सड़क से होकर गुजरना पड़ता है। ऐसे में तेज गति से गुजरने वाले वाहनों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
हादसों में तीन लोगों और करीब 50 भेड़-बकरियों की जा चुकी जान
ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिन पहले इसी सड़क मार्ग पर एक वाहन की टक्कर से करीब 50 भेड़-बकरियों की मौत हो गई थी। इससे पहले ऊंटगाड़ी पर सवार एक किसान परिवार को वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई थी। लगातार हो रहे हादसों से ग्रामीणों में चिंता एवं नाराजगी है।
कंटीली झाड़ियां हटाकर तैयार किया जाए रास्ता
पूर्व जिला परिषद सदस्य मदन सहारण ने कहा कि क्षेत्र में किसानों एवं पशुपालकों का नियमित आवागमन रहता है। यदि सड़क के दोनों ओर कंटीली झाड़ियों और अन्य अवरोधों को हटाकर सुगम रास्ता तैयार कर दिया जाए तो दुर्घटनाओं की आशंका को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी प्रशासन के समक्ष यह समस्या उठाई गई थी, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
प्रशासन ने दिया शीघ्र समाधान का भरोसा
ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपखंड अधिकारी प्रियंका कड़ेल एवं तहसीलदार ने ग्रामीणों को समस्या के समाधान के लिए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से सात मील से बुचावास गौशाला तक सड़क के दोनों ओर आवागमन योग्य रास्ता बनवाने की मांग की, ताकि भविष्य में किसानों, पशुपालकों और बेजुबान पशुओं को सड़क दुर्घटनाओं से बचाया जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2574163


