केसीसी में संविधान दिवस पर गूंजी प्रस्तावना, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ
कार्यपालक निदेशक पुरुषोत्तमदास बोहरा ने दिलाई संविधान की शपथ, लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक आदर्शों के पालन पर दिया जोर
खेतड़ीनगर : हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स (केसीसी) के प्रशासनिक भवन परिसर में संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसीसी के कार्यपालक निदेशक पुरुषोत्तमदास बोहरा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन करवाते हुए संवैधानिक मूल्यों के पालन की शपथ दिलाई।
बोहरा ने कहा कि संविधान की प्रस्तावना भारत के लोकतांत्रिक ढांचे का आधार है, जो संविधान के मूल उद्देश्यों, आदर्शों और दर्शन को स्पष्ट करती है। यह देश के नागरिकों की सर्वोच्च भूमिका को रेखांकित करती है। भारत के लोगों ने स्वयं अपने संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित किया है।
कार्यक्रम में सभी ने संविधान के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्शों को बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उपमहाप्रबंधक (सिविल) मनीष गवई, उपमहाप्रबंधक (मैकेनिकल) भूपेश बंबोरिया, उपमहाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) विपिन शर्मा, सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) कमलेश कुमार, डॉ. दीपिका खुराणा, सवाई सिंह सिराधना, घनश्याम, मुन्नालाल जेदिया, महेंद्र शर्मा, जयप्रकाश, शेर सिंह निर्वाण, हरिचरण, हसरत हुसैन, अंबेश गोविंद, नागेश राजपुरोहित, इंद्रा शर्मा, सुधा शर्मा एवं पार्वती देवी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2574162


