[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गणेश्वर में युवक पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार:टोपीदार बंदूक और बाइक जब्त; पैर और घर की दीवारों पर लगी थीं गोलियां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

गणेश्वर में युवक पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार:टोपीदार बंदूक और बाइक जब्त; पैर और घर की दीवारों पर लगी थीं गोलियां

गणेश्वर में युवक पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार:टोपीदार बंदूक और बाइक जब्त; पैर और घर की दीवारों पर लगी थीं गोलियां

नीमकाथाना : नीमकाथाना में घर पर फायरिंग के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फायरिंग में एक युवक के पैर में भी गोलियां लग गई थी। आरोपी के पास से टोपीदार बंदूक और बाइक जब्त कर ली है। घटना गणेश्वर इलाके की लादाला की ढाणी में 20 अक्टूबर की है। थाना प्रभारी जयसिंह बसेरा ने बताया कि आरोपी केदार बावरिया (30) निवासी जगसोली, दौसा का है। पुलिस ने उसे 2 नवंबर को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, लादाला की ढाणी निवासी सुनीता देवी ने 21 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 20 अक्टूबर की शाम करीब 4 बजे केदार बावरिया, सुरज्ञान और नारंगी मोटरसाइकिल से उनके घर आए थे। आरोपियों ने पिस्तौल लहराकर जान से मारने की धमकी दी थी।

पैर में लगी थी गोलियां

रिपोर्ट के अनुसार, उसी रात करीब 1 बजे केदार और सुरज्ञान ने घर पर फायरिंग की। इसमें सुनीता देवी के काकेर ससुर श्रवण के पैर में कई गोलियां लगीं। परिवार के अन्य लोगों ने घर के अंदर जाकर अपनी जान बचाई। गोलियां घर की दीवार पर भी लगीं। पुलिस ने आरोपी के पास से फायरिंग में इस्तेमाल टोपीदार बंदूक और आने-जाने के लिए इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त की है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका और घटना से जुड़े पहलुओं की जांच जारी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad