[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लुदी झाबर में सरपंच पद पर एक भी नामांकन नहीं:ग्रामीण बोले-पंचायत में एसटी वर्ग का एक भी व्यक्ति नहीं, एकमात्र आवेदन भी निरस्त; वार्ड पंच के लिए डाले जाएंगे वोट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

लुदी झाबर में सरपंच पद पर एक भी नामांकन नहीं:ग्रामीण बोले-पंचायत में एसटी वर्ग का एक भी व्यक्ति नहीं, एकमात्र आवेदन भी निरस्त; वार्ड पंच के लिए डाले जाएंगे वोट

लुदी झाबर में सरपंच पद पर एक भी नामांकन नहीं:ग्रामीण बोले-पंचायत में एसटी वर्ग का एक भी व्यक्ति नहीं, एकमात्र आवेदन भी निरस्त; वार्ड पंच के लिए डाले जाएंगे वोट

सादुलपुर : सादुलपुर पंचायत समिति की लुदी झाबर ग्राम पंचायत में सरपंच पद पर एक भी नामांकन नहीं आया है। गांव के लीलाधर न्यागल ने बताया- सरपंच पद एसटी वर्ग के लिए आरक्षित है, लेकिन गांव में एक भी व्यक्ति एसटी वर्ग से नहीं है। सरपंच पद के लिए मिला एकमात्र आवेदन जांच के दौरान निरस्त कर दिया गया। अब कल गुरुवार को केवल वार्ड पंच के लिए वोट डाले जाएंगे। शुक्रवार को सभी वार्ड पंच उपसरपंच ता चुनाव करेंगे।

एसडीएम और कलेक्टर से मिले थे ग्रामीण

लीलाधर न्यागल ने बताया- आरक्षण की लॉटरी निकलने के तुरंत बाद ग्रामीण इस समस्या को लेकर उपखंड अधिकारी और जिला कलेक्टर से मिले थे। ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया था कि गांव में एसटी प्रमाण पत्र वाला कोई व्यक्ति नहीं है। इसके बावजूद सरपंच पद एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हुआ। नामांकन के दौरान एकमात्र आवेदन निरस्त होने के बाद पंचायत में सरपंच पद खाली रहने की स्थिति बन गई है। बता दें कल, सादुलपुर की 44 ग्राम पंचायतों में से 43 में सरपंच पद के लिए कल चुनाव होगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad