दो दिन में 5 बंद मकानों के ताले तोड़े:छापर के वार्ड 14 में एक ही रात चार घरों को बनाया निशाना, वार्डवासियों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की
दो दिन में 5 बंद मकानों के ताले तोड़े:छापर के वार्ड 14 में एक ही रात चार घरों को बनाया निशाना, वार्डवासियों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की
छापर : छापर कस्बे में पिछले दो दिनों से बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने की घटनाएं सामने आ रही हैं। चोरों ने अलग-अलग इलाकों में करीब पांच से छह बंद मकानों के ताले तोड़कर क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। वहीं, वार्ड संख्या 14 में बीती रात चार मकानों को निशाना बनाया गया। घटनाओं के बाद वार्डवासियों में रोष है और उन्होंने पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
वार्ड 14 में चार बंद मकानों के ताले तोड़े
चोरों ने श्रीकृष्ण मूंधड़ा, रामावतार शर्मा, सागरमल ओझा और चैनरूप झंवर के बंद मकानों के ताले तोड़ दिए। मकान मालिक रोजगार के सिलसिले में कस्बे से बाहर रहते हैं। ऐसे में मकानों में हुई चोरी और नुकसान का वास्तविक आकलन नहीं हो पाया है। सीसीटीवी फुटेज में रात करीब 3 से 4 बजे के बीच तीन-चार संदिग्ध युवक गलियों और मकानों के आसपास घूमते नजर आ रहे हैं।
पुलिस को ज्ञापन सौंप बढ़ाई रात की गश्त की मांग
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से चिंतित वार्ड 14 के निवासियों और जनप्रतिनिधियों ने 4 नवंबर को छापर थाना पुलिस को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कस्बे में रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
होटल, ढाबों और बस स्टैंड पर निगरानी की मांग
ज्ञापन में दिनभर कस्बे में घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने तथा होटल, ढाबे, बस स्टैंड सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई। इसके साथ ही सीएलजी सदस्यों, व्यापार मंडल, जनप्रतिनिधियों, पुलिस मित्रों और जागरूक नागरिकों के सहयोग से बीट सूचना प्रणाली विकसित करने का सुझाव भी दिया गया, ताकि क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना समय रहते पुलिस तक पहुंच सके।
जनप्रतिनिधियों और वार्डवासियों ने जताई चिंता
पुलिस को ज्ञापन सौंपने के दौरान वार्ड 14 के पार्षद किशनलाल सारड़ा, वार्ड 15 की पार्षद विमला देवी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। ज्ञापन पर अर्जुन सैन, संतोषकुमार शर्मा, सुरेंद्र कुमार नाई, पूसराज नाई, रामावतार सोनी और राधेकृष्ण मूंधड़ा सहित अन्य लोगों ने हस्ताक्षर कर पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
वार्डवासियों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ाना और संदिग्ध लोगों पर निगरानी रखना जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी वारदातों पर रोक लगाई जा सके और कस्बेवासियों में सुरक्षा का भरोसा कायम रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2507049
