[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू पंचायत समिति चुनाव में बढ़ी सरगर्मियां, 15 वार्डों से 25 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू पंचायत समिति चुनाव में बढ़ी सरगर्मियां, 15 वार्डों से 25 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन

भाजपा, कांग्रेस, बसपा, आरएलपी और निर्दलीय उम्मीदवारों ने पेश की दावेदारी, कई वार्डों में बहुकोणीय मुकाबले के आसार

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : पंचायत समिति सदस्य चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पंचायत समिति सभागार में विभिन्न वार्डों से 25 प्रत्याशियों ने रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार ताराचन्द मीणा के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन प्रक्रिया में भाजपा, कांग्रेस, बसपा, आरएलपी और निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश की।

नामांकन के अनुसार वार्ड संख्या 1 से भाजपा के महावीर सिंह, कांग्रेस के प्यारेलाल दानोदिया, बसपा के भगत सिंह और निर्दलीय महेन्द्र सिंह ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड संख्या 3 से भाजपा की लिक्ष्मादेवी गोदारा, वार्ड संख्या 4 से भाजपा के मनीराम तथा वार्ड संख्या 5 से कांग्रेस के नरेन्द्र जांगिड़ ने पर्चा भरा।

इसी प्रकार वार्ड संख्या 6 से भाजपा की सुमन मील, वार्ड संख्या 7 से भाजपा की ज्योति चांवरिया और कांग्रेस की संगीता देवी ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड संख्या 8 से भाजपा की लिक्ष्मादेवी, कांग्रेस की छोटूदेवी, निर्दलीय हेमन्त कुमारी चौहान और आरएलपी की धन्नीदेवी ने चुनावी मैदान में उतरने के लिए नामांकन प्रस्तुत किया।

वार्ड संख्या 9 से कांग्रेस के कैलाश और भाजपा के बाबुलाल तालणिया, वार्ड संख्या 10 से भाजपा की विद्यादेवी और निर्दलीय शारदा देवी तथा वार्ड संख्या 11 से भाजपा की अनीता तंवर ने नामांकन दाखिल किया।

वहीं वार्ड संख्या 12 से आरएलपी की सुप्रिया कटारिया और भाजपा के जयप्रकाश, वार्ड संख्या 13 से भाजपा के सोहनलाल तेतरवाल, वार्ड संख्या 14 से भाजपा की किरण कंवर तथा वार्ड संख्या 15 से महावीर प्रसाद मेघवाल ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।

विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के साथ निर्दलीय उम्मीदवारों के मैदान में उतरने से पंचायत समिति सदस्य चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। नामांकन के साथ ही प्रत्याशियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad